Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कचरा नहीं सेहत का खजाना हैं मूली के पत्ते, हाजमा रहेगा दुरुस्त और बीपी भी होगा कंट्रोल

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 08:36 AM (IST)

    सर्दियों के मौसम में आने वाली सब्जियों में मूली की खास जगह है। इसकी सब्जी हो या सलाद लोग बड़े ही चाव से इसे खाते हैं लेकिन आपको बता दें कि मूली के पत् ...और पढ़ें

    सर्दियों में जरूर खाएं मूली के पत्ते (Picture Courtesy: Freepik)
    सर्दियों में जरूर खाएं मूली के पत्ते (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. मूली के पत्ते खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं।
    2. इनमें विटामिन-सी, के जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    3. मूली के पत्ते खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Radish Leaves Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही रसोई में मूली नजर आने लगती है। यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ मूली ही नहीं इसके पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद कर सकते हैं? जी हां, मूली के पत्ते (Radish Greens) बेहद पौष्टिक होते हैं। इसलिए इन्हें फेंकने के बजाय आप इसे अपने खान-पान का हिस्सा बनाएंगे, तो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद (Health Benefits of Radish Leaves) रहेगा। आइए जानते हैं सर्दियों में मूली के पत्ते खाने के अनेक फायदों के बारे में।

    मूली के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

    मूली के पत्ते विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन-के, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम और फोलेट जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

    • विटामिन-के- यह विटामिन खून का थक्का बनने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
    • विटामिन-सी- यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।
    • आयरन- आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग अंगों में पहुंचाता है।
    • कैल्शियम- कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
    • फोलेट- फोलेट गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भ्रूण के विकास में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: पालक हो या मेथी जाड़े में जरूर खानी चाहिए साग, सेहत को मिलते हैं ये 8 कमाल के फायदे

    सर्दियों में मूली के पत्ते खाने के फायदे

    • पाचन में सुधार- मूली के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
    • इम्युनिटी बूस्ट- विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण मूली के पत्ते सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
    • वजन नियंत्रण- मूली के पत्तों में कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता हैं और वजन तेजी से नहीं बढ़ता है।
    • ब्लड प्रेशर कंट्रोल- मूली के पत्ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
    • एनीमिया से बचाव- आयरन से भरपूर होने के कारण मूली के पत्ते एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं।
    • यूरिक एसिड कम होता है- मूली के पत्ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जो गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
    • त्वचा के लिए फायदेमंद- विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण मूली के पत्ते त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।
    • दिल के लिए फायदेमंद- मूली के पत्ते दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में रोज सुबह खाएं एक आंवला, पाचन से लेकर इम्युनिटी तक रहेगी मजबूत

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।