Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes: क्यों होता है फास्टिंग शुगर हाई ,अगर आप भी हैं इससे परेशान तो सोने से पहले करें ये जरूरी काम

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 07:18 AM (GMT+05:30)

    Diabetes एक लाइलाज बीमारी है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इसकी वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इस बीमारी को ...और पढ़ें

    जानें क्यों होता है फास्टिंग शुगर हाई
    जानें क्यों होता है फास्टिंग शुगर हाई

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शुगर या डायबिटीज (Diabetes) शरीर में होने वाला वो रोग है, जो एक बार हो जाए, तो उसे कंट्रोल ही किया जा सकता है, लेकिन खत्म कभी नहीं किया जा सकता है। इंसुलिन नामक हार्मोन के असंतुलन की वजह से ये बीमारी हमें होती है। इंसुलिन वह हार्मोन है, जो हमारे शरीर में खाने से मिलने वाले ग्लूकोज को हमारे शरीर के पोषण के लिए सेल्स में पहुंचाने का काम करता है।

    डायबिटीज होने पर इसी इंसुलिन का प्रोडक्शन या तो बढ़ जाता है या फिर इसका सही से इस्तेमाल नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है और फिर हमें दो तरह के डायबिटीज की समस्या में से कोई एक हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ सूरज की किरणे ही नहीं, इन ड्रिंक्स से भी कर सकते हैं Vitamin D की कमी दूर

    टाइप 1. डायबिटीज

    टाइप 1 डायबिटीज में इंसुलिन का पूरी तरह आभाव हो जाता है और फिर शरीर को डेली इंसुलिन की जरूरत पड़ती है।

    टाइप 2. डायबिटीज

    टाइप 2 डायबिटीज में हमारा शरीर इंसुलिन को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ये डायबिटीज सामान्य तौर पर वयस्कवस्था में होती है, क्योंकि इस उम्र में शरीर में इंसुलिन की उत्पत्ति कम होने लगती है।

    क्यों होता है फास्टिंग शुगर हाई

    रोजाना खाने को लंबे समय तक अवॉइड करने की वजह से फास्टिंग शुगर हाई होता है। इसके अलावा रात में खाना न खाने की वजह से भी लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से भी फास्टिंग शुगर हाई हो जाता है।

    खबरें और भी

    फास्टिंग शुगर हाई से बचने के उपाय

    • रात में हमेशा हल्का खाना खाएं और ज्यादा मीठा खाने से बचें।
    • डेली व्यायाम डायबिटीज को मेंटेन रखने में मदद करता है इसलिए डेली एक्सरसाइज जरूर करें।
    • रात में खाने के पंद्रह मिनट बाद आधे घंटे की वॉक जरूर करें।
    • रात में सोने से पहले ध्यान और योगा जरूर करें, इससे स्ट्रेस कम होता है और शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद मिलती है।
    • दिनभर में आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। सोने से पहले पानी जरूर पिएं।
    • शुगर पेशेंट को दांतों और मसूड़ों की प्रॉब्लम होने का डर रहता है, इसलिए दांतों की सुबह और रात दोनों बार जरूर सफाई करें।

    यह भी पढ़ें- अगर आपके शरीर में भी दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो सकती है प्रोटीन की कमी, ऐसे करें इसे दूर

    Picture Courtesy: Freepik