Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं Heart Attack के मामले, जानें इस सीजन कैसे रखें दिल का ख्याल?

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 01:58 PM (IST)

    सर्दियों का मौसम आते ही Heart Attack के मामले काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम सेहतमंद रहने के लिए अपने दिल का खास ख्याल रखा जाए। इस मौस ...और पढ़ें

    सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं हार्ट अटैक के मामले
    सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं हार्ट अटैक के मामले

    HighLights

    1. सर्दियों के मौसम में अपना ख्याल बेहद रखना जरूरी है।
    2. खासकर अगर आप दिल के मरीज हैं, तो अपना खास ख्याल रखा ज्यादा जरूरी है।
    3. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में अक्सर हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ जाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Heart Attack: बढ़ती ठंड के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में अक्सर हमारी इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से हम आसानी से संक्रमण और मौसमी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान कई पुरानी बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। सर्दियों में यूं तो हर किसी को अपनी सेहत का ख्याल रखना रखना चाहिए, लेकिन दिल के मरीजों को इस दौरान अपना खास ख्याल रखना जरूरी है।

    ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, कड़कड़ाती ठंड में अक्सर हमारी लाइफस्टाइल काफी बदल जाती है। सर्दियों में आलस की वजह से लोग अक्सर शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप या आपके आसपास कोई दिल का मरीज है, तो आप इन तरीकों से इस सीजन उनकी देखभाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में आप भी महसूस कर रहे हैं उदास और निराश, तो ऐसे करें सीजनल डिप्रेशन को मैनेज

    सर्दियों में क्यों पड़ता है दिल का दौरा?

    अक्सर सर्दियों के आते ही दिल के दौरे के मामले तेजी से बढ़ने लग जाते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि ठंड में हार्ट अटैक के मामले आखिर क्यों बढ़ जाते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सर्दियों में ठंड के कारण आपकी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। आपकी हार्ट रेट ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं, जो दिल की बीमारी का एक जोखिम कारक है। ऐसे में सर्दियों में दिल की बीमारियों से खुद को बचाने के लिए आप निम्न तरीके अपना सकते हैं।

    हेल्दी हार्ट के लिए खाएं हेल्दी खाना

    खानपान के लिहाज से सर्दियां सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। ऐसे में इस मौसम अपने दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं। सर्दियों में हेल्दी हार्ट के लिए आप फल और सब्जियां, नट्स, पोल्ट्री, साबुत अनाज जैसे फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान शराब, धूम्रपान, अतिरिक्त चीनी, सोडियम और ट्रांस फैट वाले फूड्स से भी बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    हाइड्रेट रहे

    सर्दियों में अक्सर प्यास कम लगने की वजह से लोग पानी पीना भी कम देते हैं। हालांकि, किसी में मौसम में हेल्दी रहने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। हाइड्रेटेड रहने से शरीर में सोडियम लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा भी कम हो सकता है।

    स्ट्रेस मैनेजमेंट करे

    इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल इस तरह की हो चुकी है कि कई वजहों से वह तनाव का शिकार होते जा रहे हैं। खराब मानसिक स्वास्थ्य या तनाव का हमारे दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है और यह हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है। ऐसे में आप किसी एक्सपर्ट की मदद से तनाव को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।

    गर्म कपड़े पहनें

    सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप खुद को ठंड से बचाकर रखें। इसके लिए सही खानपान के अलावा सही पहनावा भी बेहद जरूरी है। इसलिए सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म और पलते परतों वाले कपड़े पहनें।

    घर के अंदर व्यायाम करें

    विंटर सीजन में अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बाहर सर्द मौसम में वर्कआउट न करें। ऐसे में करना आपके दिल के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप घर के अंदर ही व्यायाम करें।

    यह भी पढ़ें- एक नहीं इन 5 वजहों से आंवले को करें इस विंटर अपनी डाइट में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik