यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 5 संकेतों से पहचानिए बढ़ चुका है थायराइड, डॉक्टर से मिलने में देरी करना पड़ सकता है भारी
क्या आपको भी अक्सर शरीर में दर्द रहता है? हो सकता है ये थायराइड की समस्या का संकेत हो! आजकल थायराइड महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रहा ...और पढ़ें

HighLights
- थायराइड बढ़ने पर शरीर के कई हिस्सों में असर पड़ता है।
- हाइपरथायराइडिज्म की समस्या में दिल की धड़कन बढ़ जाती है।
- थायराइड बढ़ने के लक्षणों को अनदेखा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Overactive Thyroid Symptoms: आज थायराइड बहुत कॉमन समस्या होती जा रही है और सबसे हैरानी की बात तो यह है कि ये समस्या अब सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही है। थायराइड के कई लक्षणों (Symptoms Of An Overactive Thyroid) में से एक है शरीर में दर्द। अगर आपको भी अक्सर शरीर के किसी हिस्से में दर्द रहता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि थायराइड बढ़ने पर शरीर के किन-किन हिस्सों में दर्द हो सकता है।

मांसपेशियों में ऐंठन
थायराइड बढ़ने पर मांसपेशियों में दर्द एक आम लक्षण है। यह दर्द मांसपेशियों की कमजोरी और जोड़ों में दर्द के साथ भी हो सकता है। अगर आपको थायराइड की समस्या है और ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से आप इसे गंभीर होने से रोक सकते हैं।
जोड़ों में दर्द
जब थायराइड ग्लैंड बढ़ जाता है, तो कई बार एक बीमारी होती है जिसे सबस्यूट थायरॉयडिटिस कहते हैं। इस बीमारी का एक बड़ा लक्षण है जोड़ों में तेज दर्द। ऐसे में, आपके घुटनों पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है और कई बार उठने-बैठने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप करते हैं थायराइड से जुड़े इन मिथकों पर यकीन, तो जानें क्या है सच्चाई
पैरों में दर्द
थायराइड की समस्या से पीड़ित मरीजों को अक्सर पैरों में तेज दर्द का एहसास होता है। यह दर्द इतना गंभीर हो सकता है कि रोजमर्रा के काम जैसे खड़े होना या चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, कई मरीजों को तलवों में जलन की शिकायत भी रहती है। यह दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है और पेशेंट्स की लाइफ काफी प्रभावित हो सकती है।
खबरें और भी
गर्दन में दर्द
थायराइड बढ़ने पर मरीज को अक्सर गर्दन के आसपास तेज दर्द होता है। आमतौर पर यह थायराइड के शुरुआती लक्षणों में देखा जाता है, लेकिन समय के साथ यह दर्द काफी तेज हो जाता है। चूंकि थायराइड ग्लैंड गर्दन में मौजूद होता है, इसलिए यह हिस्सा भी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इसके अलावा, कई मरीजों को गर्दन में सूजन भी नजर आती है।
कान में दर्द
थायराइड की समस्या बढ़ने पर कई बार मरीजों को कान में बेहद तेज दर्द का एहसास होता है। यह दर्द अक्सर जबड़ों तक फैल जाता है, जिससे मरीज को असहनीय पीड़ा होती है। अगर आपको कान और जबड़े में एक साथ दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जल्दी जांच करवाना बेहद जरूरी है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके।
यह भी पढ़ें- Thyroid के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है 5 फूड्स, सेहत को मिलते हैं ढेरों फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।