Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक, उबले हुए चावल का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 09:00 PM (IST)

    दादी-नानी यूं ही नहीं उबले चावल के पानी को पीने के लिए कहती आई हैं। इसके पीछे वाकई सेहत को मिलने वाले काफी फायदे छिपे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि म ...और पढ़ें

    उबले चावल का पानी फेंकने की ना करें गलती
    उबले चावल का पानी फेंकने की ना करें गलती

    HighLights

    1. चावल उबलने के बाद लोग अक्सर इसके पानी को निकालकर फेंक देते हैं।
    2. चावल के पानी में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं।
    3. कब्ज की समस्या हो या डाइजेशन को दुरुस्त करना हो, चावल के पानी का सेवन काफी उपयोगी साबित होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Rice Water Benefits: उबले हुए चावल का सेवन कितना हेल्दी होता है, ये हमे आपको बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन हां, इसके इस्तेमाल में एक गलती है जो आप करते हैं। अक्सर लोग उबले चावल तो खा लेते हैं, लेकिन उसका पानी फेंक देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको इसके सेवन से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    डाइजेशन बढ़िया होता है

    उबले चावल के पानी का सेवन करने से आपका डाइजेशन इम्प्रूव होता है। चूंकि इस पानी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में ये अपच आदि से भी राहत दिलाता है।

    यह भी पढ़ें- सुपरफूड से कम नहीं हैं आपके किचन में रखे ये मसाले, डायबिटीज समेत इन समस्याओं से दिलाते हैं राहत

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

    अगर आपका भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता है, तो आपके लिए चावल का पानी पीना काफी फायदेमंद है। चूंकि इसमें सोडियम की मात्रा भी कम होती है, ऐसे में इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

    शरीर को एनर्जी मिलती है

    कार्बोहाइड्रेट से भरपूर, चावल का ये पानी पीने से आप काफी देर तक फुल रह सकते हैं। इससे आपके शरीर को न सिर्फ एनर्जी मिलती है, बल्कि वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है।

    कब्ज से निजात दिलाता है

    आपको भी अगर अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए भी उबले चावल का पानी काफी उपयोगी होता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी ये राहत दिलाने का काम करता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vitamin B की ज्यादा मात्रा हो सकती है सेहत के लिए नुकसानदेह, जानें इसके 5 साइड इफेक्ट्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik