यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Root Vegetables Benefits: वजन से लेकर डायबिटीज तक कंट्रोल करने में फायदेमंद हैं रूट वेजिटेबल्स
Root Vegetables Benefits जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियां हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है फिर चाहे वो मूली हो चुंकदर शलजम या फिर लहसुन। इन सब्ज ...और पढ़ें

HighLights
- क्या होते हैं रूट वेजिटेबल्स
- रूट वेजिटेबल्स खाने के फायदे
- वजन कम करने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक में असरदार है रूट वेजिटेबल्स
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Root Vegetables Benefits: मूली, चुकंदर, आलू ये सारी सब्जियां जमीन के अंदर उगती है, इस वजह से इन्हें रूट वेजिटेबल्स कहा जाता है। रूट वेजिटेबल की भरमार सर्दी के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन अब तो ज्यादातर सब्जियां हर एक मौसम में अवेबेबल हो जाती हैं। तो सर्दी हो या गर्मी या फिर बरसात आप इन सब्जियों का स्वाद किसी भी मौसम में ले सकते हैं। रूट वेजिटेबल्स में हमारी शरीर के लिए कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसे तमाम बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं किस सब्जी से क्या फायदे मिलते हैं।
चुकंदर
चुकंदर एक ऐसी सब्जी है, जिससे आप जूस, सूप, सलाद और भी कई तरह की दूसरी डिशेज बना सकते हैं। जो मैंगनीज, फाइबर और फोलेट से भरपूर होता है। ये हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जो एनीमिया से बचाती है। इससे साथ ही ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे शरीर के कई जरूरी अंग अपना काम बेहतर तरीके से कर पाते हैं। इसमें ऐसे-ऐसे विटामिन्स होते हैं, जो बालों के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
मूली
मूली में भी कई सारे न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं। मूली में कैलोरी और कार्ब्स दोनों ही बहुत कम मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी के साथ फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। मूली में एंटी-फंगल गुणों से भी भरपूर होता है, तो मतलब इसे खाने से आप कई सारी समस्याओं को ठीक कर सकते हैं।
लहसुन
लहसुन एक ऐसा रूट वेजिटेबल है जिसका इस्तेमाल हम सब्जियों से लेकर दाल और भी कई दूसरी डिशेज़ का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन लहसुन हमारी सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। यह शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से भी बचाता है।
खबरें और भी
प्याज
प्याज भी भारतीय खानपान का बहुत ही जरूरी हिस्सा है। प्याज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाती है। प्याज खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik