Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sharad Navratri 2023: नवरात्र में क्यों किया जाता है सात्विक भोजन, जानें इसके बेहतरीन फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 12:22 PM (IST)

    Sharad Navratri 2023 सात्विक भोजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। अक्सर लोग नवरात्र के दौरान इस आहार का पालन करते हैं। इस भोजन में सब्जियां फल डेयरी प ...और पढ़ें

    Sharad Navratri 2023: सात्विक भोजन करने के फायदे
    Sharad Navratri 2023: सात्विक भोजन करने के फायदे

    HighLights

    1. नवरात्र के दौरान सात्विक भोजन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
    2. सात्विक भोजन करने से मन शुद्ध, स्वच्छ और एनर्जी से भरपूर होता है।
    3. इस भोजन में लोग ज्यादा मौसमी फल और सब्जियां खाते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sharad Navratri 2023: शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इस भोजन में फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज शामिल होते हैं। इसमें तले-भूने मसालेदार भोजन नहीं होते हैं।

    सात्विक भोजन करने से मन शुद्ध, स्वच्छ और एनर्जी से भरपूर होता है। इस आहार को पालन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर होता है।

    सात्विक भोजन में खासकर कच्ची सब्जियां और फल शामिल होते हैं। जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस आहार का पालन करते हैं, तो इम्युनिटी को बढ़ावा मिलता है और आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, सात्विक भोजन करने के फायदे।

    इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

    नवरात्र के दौरान सात्विक भोजन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके लिए नवरात्र व्रत के दौरान प्रोटीन से भरपूर फलियां और डेयरी प्रोड्क्ट्स अपने आहार में जरूर शामिल करें। जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा फल और सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर की रक्षा करती हैं।

    वजन कम करने में मददगार

    सात्विक भोजन में लोग ज्यादा मौसमी फल और सब्जियां खाते हैं। जिनमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है और कैलोरी भी कम पाई जाती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सात्विक भोजन आपके लिए काफी मददगार है। इसमें शमिल लो कैलोरी फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही, सात्विक भोजन फाइबर से भरपूर होता है, जिसे खाने से पट देर तक भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं, इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पाचन से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, भीगे हुए काजू खाने के हैं ये 6 बड़े फायदे

    शरीर को ऊर्जावान बनाता है

    अगर आप नियमित रूप से सात्विक भोजन करते हैं, तो आप पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सात्विक भोजन का नियम पालन करने से थकान और आलस की समस्या भी दूर होती है।

    शरीर को डिटॉक्स करता है

    सात्विक भोजन करने से शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। अगर आपको सूजन, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते, थकान, मुंहासे आदि की समस्या है, तो सात्विक भोजन जरूर करें, इससे आपको फायदा मिल सकता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी और शहद मिलाकर पिएं। जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं।

    यह भी पढ़ें: कमजोर दिमाग को करना है तेज, तो इन ड्रिंक्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik