यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Memory Booster Drink: कमजोर दिमाग को करना है तेज, तो इन ड्रिंक्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
Memory Booster Drink हर उम्र में दिमाग को एक्टिव रखना जरूरी है लेकिन कई बार उम्र बढ़ने के कारण दिमाग सही तरह से काम नहीं कर पाता है। मेमोरी तेज करने क ...और पढ़ें

HighLights
- कम उम्र में ही मेमोरी का कमजोर होना चिंता का विषय है।
- आप नेचुरल तरीके से भी याददाश्त बढ़ा सकते हैं।
- पोषक तत्वों से भरपूर बेरी जूस मेमोरी बूस्ट करने में मदद करती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Memory Booster Drink: बढ़ती उम्र के कारण याददाश्त का कमजोर होना स्वाभाविक है, लेकिन कम उम्र में ही छोटी मोटी बातों को भूल जाना चिंता का विषय है। अगर दिमाग ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो किसी भी काम में मन नहीं लगता है। हालांकि आप नेचुरल तरीके से भी याददाश्त बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें नियमित रूप से पीने पर यादादाश्त में सुधार हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में।
चुकंदर का जूस
जड़ वाली सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ऐसे में आप चुकंदर के फायदों से वाकिफ ही होंगे। इसमें मौजूद गुण सेहत संबंधी कई समस्याओं से बचाते हैं। याददाश्त बढ़ाने के लिए चुकंदर का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस रोजाना पीने से मस्तिष्क स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा, चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट हाई बीपी के जोखिम को भी कम करता है।
ग्रीन टी
कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ग्रीन टी पीने से मूड में सुधार होता है। जिससे आप रिलैक्स फील करते हैं और आप किसी चीज पर अपना ध्यान भी केन्द्रित कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें: पौष्टिक गुणों से भरपूर है साबूदाना, एनर्जी बूस्ट करने से लेकर पाचन तक में फायदेमंद

हल्दी की चाय
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी की चाय सेहत संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क की सूजन को कम करते हैं। इस चाय को नियमित रूप से पीने पर अल्जाइमर का खतरा भी कम हो सकता है।
बेरी जूस
पोषक तत्वों से भरपूर बेरी जूस मेमोरी बूस्ट करने में मदद करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इसमें मौजूद एंथोसायनिन याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
खबरें और भी
ग्रीन जूस
हम सभी जानते हैं कि ग्रीन जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लोग इसे एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी पीते हैं। ये आपको रिफ्रेश रखने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप मेमोरी शॉर्प करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट पालक का जूस, सेलेरी का जूस आदि शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:वजन कम करने में मदद करते हैं सब्जा के बीज, जानिए डाइट में कैसे करें इस्तेमाल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik