Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sabudana Benefits: पौष्टिक गुणों से भरपूर है साबूदाना, एनर्जी बूस्ट करने से लेकर पाचन तक में फायदेमंद

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 08:57 AM (GMT+05:30)

    Sabudana Benefits पोषक तत्वों से भरपूर साबूदाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग व्रत के दौरान इसे खाना पसंद करते हैं। यह शरीर में ऊर ...और पढ़ें

    Sabudana Benefits: साबूदाना खाने के फायदे
    Sabudana Benefits: साबूदाना खाने के फायदे

    HighLights

    1. साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।
    2. इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।
    3. वजन बढ़ाने के लिए साबूदाना शानदार फूड ऑप्शन है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sabudana Benefits: किसी भी व्रत के दौरान साबूदाना (Sabudana) सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फूड्स में से एक है। इससे कई तरह की रेसिपीज जैसे खिचड़ी, टिक्की, लड्डू आदि बनाए जाते हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इसके अलावा ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

    बस कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि (Navaratri) का त्योहार शुरू होने वाला है। इस त्योहार में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। कई लोग नौ दिनों तक व्रत भी करते हैं। अगर आप भी इस बार नवरात्रि व्रत रख रहे हैं, तो साबूदाने को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, जिससे आपके शरीर को कई लाभ मिलेंगे। तो आइए जानते हैं, साबूदाने खाने के क्या फायदे हैं।

    वजन बढ़ाने में मददगार

    अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो कार्ब्स से भरपूर साबूदाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे आप नियमित रूप से खाएंगे, तो आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। वजन बढ़ाने के लिए आप ब्रेकफास्ट में दूध और साबूदाना खा सकते हैं।

    पाचन में सुधार करता है

    आजकल पाचन संबंधी समस्या आम है। इससे छुटकारा दिलाने में साबूदाना आपकी मदद कर सकता है। इससे पचाना आसान होता है। यह मल त्याग की क्रिया को भी आसान बनाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में साबूदाना जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों की मदद से तुरंत पाएं राहत

    हड्डियों के लिए फायदेमंद

    पोषक तत्वों से भरपूर साबूदाना हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इन छोटे-छोटे दाने में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप रोजाना साबूदाने से बनी डिशेज या इसे दूध के साथ खाते हैं, तो ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया का खतरा कम हो सकता है।

    शरीर को ऊर्जावान बनाता है

    साबूदाना में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। अगर आपको थकान और कमजोरी की समस्या है, तो दूध में साबूदाना मिलाकर खाएं। इसे खाने से कमजोरी दूर हो सकती है।

    हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद

    आज के समय में हाई बीपी की समस्या आम होती जा रही है। बीपी का स्तर सामान्य करने के लिए लोग कई घरेलू उपचार और दवाइयों की मदद लेते हैं। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में साबूदाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रण करने में मदद करता है। 

    यह भी पढ़ें: वजन कम करने में मदद करते हैं सब्जा के बीज, जानिए डाइट में कैसे करें इस्तेमाल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik