Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाचन संबंधी समस्या से हैं परेशान, तो इन तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, तुरंत मिलेगा आराम

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 12:01 PM (IST)

    Aloe Vera For Digestion प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर आप शरीर की कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं। इन्हीं प्राकृतिक उपचारों में शामिल है एलोवेरा। जि ...और पढ़ें

    Aloe Vera For Digestion: पेट के लिए बेहद फायदेमंद है एलोवेरा, जानें कैसे करें इस्तेमाल
    Aloe Vera For Digestion: पेट के लिए बेहद फायदेमंद है एलोवेरा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

    HighLights

    1. अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पते हैं, तो इससे पाचन सही रहता है।
    2. एलोवेरा पेट में गांठ की समस्या को कम करने में भी मददगार है।
    3. जिन लोगों को गैस की समस्या है, उनके लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Aloe Vera For Digestion: एलोवेरा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

    आजकल गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने के कारण  लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, लेकिन आप एलोवेरा के इस्तेमाल से पाचन संबंधी समस्या से राहत पा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण पाचन को ठीक रखते हैं। तो आइए जानते हैं, पेट से जुड़ी बीमारियों से राहत पाने के लिए एलोवेरा का उपयोग किन तरीकों से करें।

    पेट दर्द की समस्या से दिलाता है राहत

    मसालेदार और ऑयली खाने की वजह से लोगों को अक्सर पेट दर्द की शिकायत रहती है या समय पर न खाने के कारण भी पेट दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में एलोवेरा आपके लिए वरदान साबित हो सकता हैं। पेट दर्द से राहत पाने के लिए एलोवेरा की जड़ को पानी में उबालें, फिर इसे छान लें। अब इसमें हींग मिलाएं। जब यह ड्रिंक गुनगुना हो जाए, तो इसे धीरे-धीरे पिएं। इससे आपको पेट दर्द से राहत मिलेगा।

    पेट में गांठ की समस्या हो सकती है कम

    एलोवेरा पेट में गांठ की समस्या को भी कम कर सकता है। अगर आप पेट में गांठ की समस्या से परेशान हैं, तो एलोवेरा के गूदे को रोजाना अपने पेट पर लगभग दो घंटे के लिए बांधें। कुछ दिनों बाद आपको फर्क नजर आ सकता है और पेट में मौजूद गांठ बैठ सकती है।

    खबरें और भी

    गैस से राहत दिलाने में कारगर

    जिन लोगों को गैस की समस्या होती है, वो एलोवेरा का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक कप में 2 चम्मच एलोवेरा के गूदे लें, इसमें एक टी स्पून गाय का घी मिलाएं। फिर एक चुटकी सेंधा नमक और हरड़ पाउडर भी मिलाएं। इस मिश्रण को खाएं, आपको गैस से आराम मिल सकता है।

    पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

    अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पीते हैं, तो आपका पाचन सही रहता है और आप पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik