Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sharad Navratri 2023: नवरात्रि व्रत में खा रहे हैं कुट्टू के आटे से बनी डिशेज, तो जानिए इसके फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 08:50 AM (IST)

    Sharad Navratri 2023 व्रत में सबसे ज्यादा कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। इससे कई प्रकार की डिशेज बनाई जाती हैंजिसे लोग बहुत पसंद से खाते हैं। ...और पढ़ें

    Sharad Navratri 2023: कुट्टू के आटे के क्या हैं फायदे
    Sharad Navratri 2023: कुट्टू के आटे के क्या हैं फायदे

    HighLights

    1. नवरात्रि व्रत के दौरान लोग कुट्टू के आटे से बनी कई चीजें खाते हैं।
    2. कुट्टू प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, फाइबर, आयरन, नियासिन, जिंक आदि का समृद्ध स्रोत है।
    3. इसे खाने के कई बड़े फायदे हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sharad Navratri 2023: देश में हर जगह नवरात्रि की धूम है। आज इस त्योहार का तीसरा दिन है। इस दौरान भक्त बहुत ही श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, व्रत के दौरान अनाज नहीं खाना चाहिए, इसलिए लोग व्रत में कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करते हैं, यह फलों के बीजों से तैयार किया जाता है। यह फलाहारी व्रत के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। नवरात्र व्रत के दौरान लोग कुट्टू के आटे से बनी पराठे, चीला, पूरियां आदि खाते हैं। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। तो चलिए बिना देर किए जानते है, कुट्टू के आटे सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

    पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

    कुट्टू प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, फाइबर, आयरन, नियासिन, जिंक आदि का समृद्ध स्रोत है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बढ़ाता है। अगर आप व्रत के दौरान खाने में इस आटे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा।

    वजन कम करने में मददगार

    कुट्टू का आटा पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। कई लोग नवरात्र व्रत वजन कम करने के लिए भी रखते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी

    जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उनके लिए भी कुट्टू का आटा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर का स्तर सामान्य करने में मदद करते हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज वालों के लिए काफी लाभदायक है। अगर आप डेली डाइट में भी इस आटे को शामिल करते हैं, तो आपको विशेष रूप से लाभ हो सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सीताफल की पत्तियां हैं बेहद गुणकारी, इन्हें खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    नियमित रूप से कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है, जिससे आप हृदय से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    हड्डियों को मजबूत बनाता है

    पोषक तत्वों से भरपूर कुट्टू का आटा हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: नवरात्र में क्यों किया जाता है सात्विक भोजन, जानें इसके बेहतरीन फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik