Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले ब्रश करना चाहिए या ब्रेकफास्ट? अनजाने में शायद आप भी कर रहे हों गलती! जानें इस सवाल का सही जवाब

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 02:13 PM (GMT+05:30)

    सुबह उठते ही सबसे पहला काम क्या करना चाहिए- ब्रश या ब्रेकफास्ट (Brush Teeth Before Or After Breakfast)? यह सवाल जितना साधारण लगता है उतना ही जरूरी भी ...और पढ़ें

    पहले ब्रश करना चाहिए या ब्रेकफास्ट, यहां जान लें इस सवाल का सही जवाब (Image Source: Freepik)
    पहले ब्रश करना चाहिए या ब्रेकफास्ट, यहां जान लें इस सवाल का सही जवाब (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. डेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए ब्रश करना बेहद जरूरी है।
    2. कई लोग नाश्ते से पहले ब्रश करना अच्छा मानते हैं, तो कई लोग बाद में।
    3. ब्रश करने का सही समय जानकर आप ओरल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Brush Teeth Before Or After Breakfast: क्या आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश करते हैं और फिर नाश्ता करते हैं? या फिर पहले ब्रेकफास्ट कर लेते हैं और बाद में ब्रश करते हैं? अगर हां, तो क्या आपने कभी सोचा है कि सही तरीका क्या है? यह सवाल सुनने में साधारण लगता है, लेकिन इसका सीधा असर आपकी सेहत और दांतों की हेल्थ पर पड़ता है।

    बहुत से लोग यह मानते हैं कि सुबह उठते ही ब्रश करना जरूरी है, ताकि मुंह की बदबू और बैक्टीरिया हट सकें। वहीं, कुछ लोग पहले नाश्ता करते हैं और फिर ब्रश करते हैं, ताकि दांतों में फंसे खाने के कण अच्छे से साफ हो सकें। चलिए जानते हैं इस सवाल का सही जवाब (Best Time To Brush Teeth) और वह तरीका जिससे आपके दांत और सेहत दोनों रहेंगे फिट।

    सुबह हमारे मुंह में क्या होता है?

    रातभर सोने के दौरान हमारा मुंह बैक्टीरिया का घर बन जाता है। यही कारण है कि सुबह उठने पर मुंह में अजीब सा स्वाद और बदबू महसूस होती है। यह इसलिए होता है क्योंकि रात में लार (Saliva) का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे बैक्टीरिया ज्यादा पनपने लगते हैं।

    अब सवाल उठता है कि क्या हमें इन बैक्टीरिया को ब्रेकफास्ट से पहले हटाना चाहिए या बाद में?

    पहले ब्रश करना सही है या बाद में?

    पहले ब्रश करने के फायदे

    • बैक्टीरिया और गंदगी हट जाती है: रातभर मुंह में जो बैक्टीरिया जमा होते हैं, वे सीधे आपके ब्रेकफास्ट के साथ पेट में न जाएं, इसलिए ब्रश करना जरूरी है।
    • मुंह की बदबू दूर होती है: सुबह की सांस में ताजगी लाने के लिए ब्रश करना बेहतर होता है।
    • मुंह में बैलेंस बना रहता है: ब्रश करने से एसिडिटी कम होती है और मुंह का pH बैलेंस बना रहता है।

    यह भी पढ़ें- ब्रश करते वक्त क्या आप भी करते हैं ये आम गलती? ये है दांतों की सफाई का सही तरीका

    खबरें और भी

    पहले ब्रेकफास्ट करने के फायदे और नुकसान

    ब्रश करने से पहले नाश्ता करना बेहतर हो सकता है क्योंकि:

    • ब्रश करने से पहले ब्रेकफास्ट करने पर भोजन के स्वाद को बेहतर तरीके से महसूस किया जा सकता है।
    • ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश करने से दांतों में फंसा खाना अच्छे से साफ हो जाता है।

    लेकिन यह तरीका नुकसानदायक भी हो सकता है!

    • ब्रेकफास्ट के तुरंत बाद ब्रश करने से दांतों की बाहरी परत (Enamel) कमजोर हो सकती है, खासकर अगर आपने कुछ एसिडिक चीजें (जैसे संतरा, नींबू, चाय, या कॉफी) खाई हैं।
    • मुंह में रातभर जमा हुए बैक्टीरिया को हटाए बिना ब्रेकफास्ट करने से वे पेट में चले जाते हैं, जिससे डाइजेशन पर असर पड़ सकता है।

    क्या ब्रेकफास्ट से पहले करें ब्रश?

    • यह आपके मुंह को ताजगी देगा और बैक्टीरिया को खत्म करेगा।
    • नाश्ते के तुरंत बाद ब्रश करने से बचें, खासकर अगर आपने कोई एसिडिक चीजें खाई हैं।
    • अगर आप ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश करना चाहते हैं, तो कम से कम 30 मिनट का इंतजार करें, ताकि दांतों की परत सुरक्षित रहे।
    • नाश्ते के बाद पानी या माउथवॉश से कुल्ला करना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

    क्या करना है बेस्ट?

    • सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश करें, फिर ब्रेकफास्ट करें।
    • अगर आप ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश करना चाहते हैं, तो तुरंत ब्रश न करें, बल्कि 30 मिनट बाद करें।
    • दांतों को हेल्दी रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें और फ्लॉस का इस्तेमाल करें।

    यह भी पढ़ें- इन लोगों को सोने से पहले भूलकर भी नहीं करना चाहिए Brush, दांतों को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।