यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samosa खाने के हैं शौकीन? तो जान लें इसके भारी नुकसान, नहीं तो लगाने पड़ेंगे हॉस्पिटल के चक्कर
समोसे देखकर कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है और वे एक या दो समोसे खा ही लेते हैं। लेकिन समोसा स्वाद में जितना अच्छा होता है उतना ही सेहत के लिए खरा ...और पढ़ें

HighLights
- समोसा जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
- आलू और मैदे से बनाया जाने वाला समोसा खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
- इसे खाने से हाई कॉलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जलेबी-समोसा खाना किसे पसंद नहीं होता? कभी नाश्ते में, तो कभी चाय के साथ दिन में एक बार तो लोग समोसा खा ही लेते हैं। यह डिश भारत के सबसे पॉपुलर स्नैक्स में से एक है। लेकिन, लोग इसे खाते समय ये नहीं सोचते कि समोसा (Side Effects Of Eating Samosa) खाने से सेहत को कितने नुकसान हो सकते हैं। आज हम समोसा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में ही आपको बताने जा रहे हैं।
समोसे खाने से होने वाले नुकसान
दिल की बीमारियां
समोसे तेल में डीप फ्राई करके बनाए जाते हैं, इसलिए इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा तेल खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। समोसे खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। डीप फ्राईड फूड आइटम खाना दिल के मरीजों के लिए जहर से कम नहीं होता।
यह भी पढ़ें - Fried food Disadvantages: मोटापा के अलावा इन बीमारियों की भी वजह बन सकता है बहुत ज्यादा तला-भुना खाना
हाई कॉलेस्ट्रॉल हो सकता है
ज्यादा जंक फूड या फ्राइड फूड खाने से दिल की नसों में कॉलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जिससे नसों में ब्लॉकेज हो सकती है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, रोजाना ऑयली और तला हुआ खाना शरीर में बीमारियों को न्यौता देने जैसा होता है।
वजन बढ़ सकता है
ज्यादा समोसा खाने से वजन बढ़ने जैसी दिक्कत हो सकती है, क्योंकि, समोसा मैदे से बनता है और मैदा खाने से सेहत को सिर्फ नुकसान ही होते हैं। यह आंतो को नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा मैदा खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
खबरें और भी
फूड पॉइजनिंग हो सकती है
बाहर का खाना असकर गंदे हाथों से बनाया जाता है। गंदे हाथों से खाना बनाने के कारण खाने में कीटाणु और बैक्टीरिया आ सकते हैं और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढे़ं - सेहत और मोटापे की टेंशन लिए बगैर बेफ्रिक होकर खाएं समोसे इस हेल्दी ट्विस्ट के साथ
ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है
समोसा मैदे और आलू से बनाया जाता है, इसमे कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें मक्खन, नमक भी ज्यादा मात्रा में होता है, जो सेहत के लिए सही नहीं होता। इसलिए समोसा खाने से ब्लड प्रेशर की प्रॉबल्म हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है।