Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flax Seeds: सिर्फ फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाती है अलसी, ये लोग भूलकर भी इसे डाइट में न करें शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 08:05 AM (IST)

    Flax Seeds Side Effects अलसी के बीज खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे वजन कम होता है कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है। इन सारे फायदों के बार ...और पढ़ें

    Flax Seeds Side Effects: अलसी के बीज खाने के क्या हैं साइड इफेक्ट्स
    Flax Seeds Side Effects: अलसी के बीज खाने के क्या हैं साइड इफेक्ट्स

    HighLights

    1. जरूरत से ज्यादा अलसी के बीज खाने से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।
    2. अलसी के बीजों को पानी या किसी अन्य तरल पदार्थ के साथ खाना चाहिए।
    3. अलसी के बीजों में मौजूद एस्ट्रोजेन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Flax Seeds Side Effects: पोषक तत्वो से भरपूर अलसी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इन बीजों में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, कार्ब्स, , कॉपर, मैग्नीज जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी गुणकारी हैं। ये बीज वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।

    यूं तो इन बीजों को खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इन बीजों को डाइट में शामिल करते हैं, तो फायदे की जगह कई बड़े नुकसान हो सकते हैं।

    हो सकती है एलर्जी

    कई लोगों को अलसी के बीज और तेल से एलर्जी हो सकती है। अगर आप इन बीजों को डाइट में शामिल करते हैं और आपको खुजली, सूजन, लालिमा आदि की समस्या दिखे, तो इन बीजों को खाने से बचना चाहिए।

    लूज मोशन की समस्या

    अगर आप अलसी के बीज ज्यादा खाते हैं, तो इससे आपको लूज मोशन की समस्या हो सकती है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाएंगे जाए, तो कब्‍ज से राहत म‍िल सकती है। पहले से पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो अलसी के बीजों को खाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    यह भी पढ़ें: Period Cramps: पीरियड क्रैंप्स से हैं परेशान, तो दवा की जगह अपनाएं ये कारगर नुस्खे

    गर्भावस्था के दौरान असुरक्षित

    अलसी के बीजों में मौजूद एस्ट्रोजेन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है। इससे बच्चा और मां दोनों को खतरा हो सकता है। अगर आप मां बनने वाली हैं, एक्सपर्ट के सुझाव के बिना अलसी के बीज न खाएं।

    खबरें और भी

    आंतों में समस्या

    अलसी के बीजों को पानी या किसी अन्य तरल पदार्थ के साथ खाना चाहिए, लेकिन अगर आप इसे बिना किसी तरल पदार्थ के खाते हैं, तो आपको आंतों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा अलसी के बीजों का सेवन न करें।

    शरीर में बढ़ सकती है सूजन

    अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है, लेकिन एस रिसर्च के अनुसार, अधिक मात्रा में अलसी के बीजों को खाते हैं, तो ये शरीर में सूजन को बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Coconut Water Side Effects: इन लोगों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है नारियल पानी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik