Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नुकसान भी पहुंचा सकता है लहसुन, जानें इसके साइड इफेक्ट्स और किसे करना चाहिए इससे परहेज

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 11:06 AM (IST)

    लगभग हर भारतीय रसोई में लहसुन आसानी से मिल जाता है। यह भारतीय खानपान का एक अहम अंग है जिसके बिना कई व्यंजनों का स्वाद अधूरा लगता है। खाने का स्वाद बढ़ ...और पढ़ें

    ज्यादा लहसुन खाने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)
    ज्यादा लहसुन खाने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. लहसुन लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।
    2. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
    3. हालांकि, जरूरत से ज्यादा इसे खाने से सेहत को कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे लहसुन स्वाद पसंद नहीं। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसका तीखा स्वाद न सिर्फ खाने के टेस्ट को दोगुना कर देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में इसे खाने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।

    लहसुन इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है। ऐसे में इसे खाना सेहत के लिए कई मायनों में लाभकारी होता है। हालांकि, जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह लहसुन के भी अपने अलग फायदे और नुकसान होते हैं। ज्यादा मात्रा में इसे खाने के कई नुकसान है ही, लेकिन कुछ लोगों के लिए भी लहसुन काफी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आज आर्टिकल में हम आपको लहसुन के नुकसान और किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-  एक, दो या तीन? रोज कितने बादाम खाना है सही, यहां पढ़ें सही जवाब नहीं, तो हो जाएगा नुकसान

    ज्यादा लहसुन खाने के नुकसान

    • गैस्ट्रिक इरिटेशन: लहसुन के मजबूत कंपाउंड पेट की परत को परेशान कर सकते हैं, खासकर जब उन्हें रोकने के लिए कोई भोजन नहीं होता है। इससे सीने में जलन, मतली और अपच की समस्या हो सकती है।
    • एसिडिटी की समस्या: लहसुन पेट को ज्यादा एसिड उत्पन्न कर सकता है, जिससे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) से पीड़ित लोगों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
    • दस्त: लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड का रेचक प्रभाव (laxative effect) हो सकता है, जिससे दस्त हो सकता है, खासकर संवेदनशील व्यक्तियों के लिए यह ज्यादा हानिकारक हो सकता है।

    किन लोगों को नहीं खाना चाहिए खाली पेट लहसुन?

    अगर आपको लहसुन खाने के बाद पाचन संबंधी कोई असुविधा महसूस होती है, तो बेहतर होगा कि इसे खाली पेट खाने से पूरी तरह बचें। इसके अलावा निम्न लोगो को भी इसे खाते समय विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए:-

    खबरें और भी

    • जीईआरडी पीड़ित लोग: लहसुन सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसे जीईआरडी के लक्षणों को खराब कर सकता है।
    • खून पतला करने वाली दवां लेने वाले लोग: लहसुन खून पतला करने वाली दवा के रूप में कार्य कर सकता है, इसलिए अगर आप ब्लड थिनिंग की दवाएं ले रहे हैं, तो लहसुन को खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
    • सेंसिटिव लोग: अगर आप आसानी से पाचन संबंधी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, तो खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से बचें।

    यह भी पढ़ें- गुणों का भंडार है ये छोटा-सा खट्टा फल, रोजाना खाएंगे तो मिलेंगे एक नहीं कई फायदे