त्वचा और बाल देते हैं गंभीर बीमारी की चेतावनी, डॉक्टर ने कहा- ‘समझ जाओ शरीर में है कुछ गड़बड़’
क्या आप जानते हैं हमारे बाल और त्वचा हमारी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत (Signs of Poor Health) देते हैं? जी हां, शरीर में किसी भी तरह की गड़बड़ी ...और पढ़ें

क्या आपके बाल और त्वचा में भी हो रहे हैं ये बदलाव? (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
हमारे बाल और त्वचा सिर्फ खूबसूरती से नहीं जुड़े हैं
ये हमारी सेहत का आईना भी होते हैं
स्किन और बाल सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी त्वचा और बाल सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि सेहत के भी जरूरी इंडीकेटर हैं। हालांकि, अक्सर हम इनमें होने वाले बदलावों (Signs of Poor Health) को सिर्फ बाहरी सुंदरता से ही जोड़कर देखते हैं, लेकिन असल में ये अंदरूनी समस्या का संकेत होते हैं।
हालांकि, समस्या तब बढ़ जाती है, जब हम इन बदलावों (Poor Health Signs on Skin and Hair) को नजरअंदाज करने लगते हैं या सिर्फ स्किन और हेयर ट्रीटमेंट के जरिए इन्हें दूर करने की कोशिश करते हैं। इन्हीं संकेतों के बारे में आगाह करते हुए डॉ. गुरवीन वैरिच गारेकर ने एक वीडियो शेयर की। आइए जानें क्या हैं ये संकेत।
गर्दन और अंडरआर्म्स में काले धब्बे
अगर गर्दन या बगल की त्वचा मखमली और काले धब्बों वाली दिखने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह स्थिति एकेंथोसिस नाइग्रिकन्स कहलाती है और अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी होती है। यह टाइप-2 डायबिटीज का एक अहम वॉर्निंग साइन है। महिलाओं में, यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) का भी संकेत हो सकता है, जिसमें हार्मोनल इंबैलेंस के कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है।
आंखों के आस-पास पीले धब्बे
पलकों के आसपास या आंखों के कोने में दिखने वाले नरम, पीले, उभरे हुए धब्बों को जैंथेलास्मा कहते हैं। ये धब्बे शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल की ओर इशारा करते हैं। यह कंडीशन दिखाती है कि ब्लड में लिपिड का स्तर ज्यादा है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
होंठ के किनारों पर दरारें
मुंह के कोनों पर लगातार बनने वाली दरारें या सूजन, जिन्हें एंगुलर चीलाइटिस कहा जाता है, अक्सर पोषण की कमी का संकेत होती हैं। खासतौर पर, यह शरीर में विटामिन-बी12, आयरन या फोलेट की कमी के कारण हो सकती है।
गोल पैच में गंजापन
अगर सिर पर अचानक गोलाकार, सिक्के के आकार के गंजे पैच दिखाई दें, तो यह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का लक्षण हो सकता है। यह स्ट्रेस या थायरॉइड डिसऑर्डर से जुड़ा भी हो सकता है।
बहुत ज्यादा रूखी त्वचा
मॉइश्चराइज करने के बावजूद अगर त्वचा लगातार रूखी, खुजलीदार और फ्लेकी बनी रहती है, तो यह हाइपोथायरॉइडिज्म का संकेत हो सकता है। थायरॉइड ग्लैंड के ठीक से काम न करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म होने लगती है।
कमजोर बाल और नाखून
बालों का झड़ना, टूटना और नाखूनों का नरम होकर टूटना प्रोटीन की कमी का संकेत है। केराटिन, जो बालों और नाखूनों को बनाने के लिए जरूरी है, एक प्रोटीन ही है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर यह उनकी सेहत पर सीधा असर दिखाता है।