यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vitamin-D की कमी पड़ सकती है सेहत पर भारी, इन तरीकों से करें इसकी पहचान
विटामिन-डी एक बेहद जरूरी विटामिन है जो हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जरूरी है। इसकी कमी बच्चों और वयस्कों दोनों में ही कई स्वास्थ्य समस्य ...और पढ़ें

HighLights
- Vitamin-D की कमी की वजह से बच्चों में रिकेट्स हो सकता है।
- इसकी कमी की वजह से मूड स्विंग्स और डिप्रेशन भी हो सकता है।
- इसकी कमी को दूर करने के लिए फैटी फिश, अंडे आदि खाना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vitamin-D Deficiency: विटामिन-डी को सन शाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका प्रमुख स्त्रोत सूरज की रोशनी होती है। हमारे शरीर के लिए यह विटामिन बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह हमारी हड्डियों, मांसपेशियों, इम्यून सिस्टम और दिमाग के लिए जरूरी होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से बचना जरूरी है। इसकी कमी की वजह से कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हमें घेरना शुरू कर सकती हैं। आइए जानते हैं विटामिन-डी की कमी के लक्षण और कैसे इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।
विटामिन डी की कमी से शरीर में क्या परेशानी होती है?
विटामिन-डी फैट में घुलने वाला एक महत्वपूर्ण विटामिन है, जो मुख्य रूप से तब बनता है जब हमारी त्वचा सूरज की रोशनी को अपने भीतर समाती है और एक खास केमिकल रिएक्शन के जरिए इस विटामिन को बनाती है। यह कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है, जो दातों और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा, यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, सेल्स के निर्माण, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियों से बचने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी की वजह बन सकते हैं ये फैक्टर्स
विटामिन-डी की कमी के लक्षण
- हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी होना।
- हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होना।
- मूड स्विंग होना और डिप्रेशन।
- बालों का झड़ना।
- घाव का जल्दी ठीक न होना।
विटामिन डी कैसे बढ़ाएं?
- रोज सुबह के समय थोड़ी देर धूप में समय बिताएं। आपकी त्वचा कितना विटामिन-डी बनाती है, यह आपकी त्वचा के रंग और आप कहां रहती हैं, इस पर भी निर्भर करता है। धूप से निकलने वाली यूवी-बी किरणें आपकी त्वचा को विटामिन-डी के संश्लेषण में सहायक होती हैं।
- विटामिन-डी से भरपूर फूड्स खाएं, जैसे- साल्मन, मैकेरल, सार्डिन, जैसी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछलियां, अंडे और लिवर।
- अगर आपको महसूस हो रहा है कि आप विटामिन-डी की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, तो आप डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन-डी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
- विटामिन-डी के स्तर की नियमित जांच करवाते रहें।
.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
यह भी पढ़ें: इन फूड आइटम्स में मिलेगा धूप से ज्यादा Vitamin D, हड्डियां हो जाएंगी स्ट्रॉन्ग