Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वजन बढ़ने से पहले आपकी स्किन पर दिखता है स्लो मेटाबॉलिज्म का असर, इन 5 लक्षणों पर दें ध्यान

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 04:17 PM (IST)

    मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कुछ संकेत त्वचा पर भी दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ...और पढ़ें

    मेटाबॉलिज्म धीमा होने के त्वचा पर दिखते हैं संकेत (Picture Courtesy: Freepik)

    मेटाबॉलिज्म धीमा होने के त्वचा पर दिखते हैं संकेत (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब हम मेटाबॉलिज्म की बात करते हैं, तो अक्सर हमारा ध्यान वजन बढ़ने पर जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म धीमा होने का असर आपकी त्वचा पर भी दिखाई देता है। जी हां, अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो गया है, तो वजन बढ़ने या एनर्जी की कमी महसूस होने से पहले आपकी त्वचा में कुछ बदलाव दिखाई दे सकते हैं। 

    दरअसल, धीमा मेटाबॉलिज्म शरीर में सेल्स रिजेनरेट करने की प्रक्रिया को सुस्त कर देता है, जिससे त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है। आइए समझते हैं इसके संकेतों और इसे सुधारने के उपायों के बारे में।

    धीमे मेटाबॉलिज्म के त्वचा पर दिखने वाले संकेत

    • ड्राई स्किन- जब मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, तो त्वचा रूखी महसूस होने लगती है। ज्यादा ड्राईनेस के कारण त्वचा बेजान और पपड़ीदार दिखने लगती है।
    • चेहरे पर सूजन- मेटाबॉलिक रेट कम होने से शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है, जिससे सुबह सोकर उठने पर चेहरा और आंखें सूजी हुई दिखाई दे सकती हैं।
    • समय से पहले झुर्रियां- मेटाबॉलिज्म धीमा होने पर शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। इसकी कमी से चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं।
    • बार-बार मुहांसे और डार्क स्पॉट्स- धीमा मेटाबॉलिज्म शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। ये टॉक्सिन्स रक्त में जमा होकर मुहांसों और पिगमेंटेशन का कारण बनते हैं।
    • घाव भरने में समय लगना- अगर आपकी त्वचा पर कोई छोटी-सी चोट या दाना ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय ले रहा है, तो यह सेलुलर रिपेयर की धीमी गति का संकेत है।
    Slow Metabolism Causes
    (AI Generated Image)

    मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए क्या करें?

    • प्रोटीन से भरपूर डाइट लें- अपनी डाइट में अंडे, दालें, पनीर, चिकन आदि को शामिल करें। 
    • भरपूर मात्रा में पानी पिएं- डिहाइड्रेशन मेटाबॉलिज्म को तुरंत सुस्त कर देता है। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। गुनगुना पानी पीना और भी फायदेमंद हो सकता है।
    • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग- मांसपेशियों का निर्माण मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है।  सूर्य नमस्कार और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद करते हैं।
    • भरपूर नींद लें- नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है। 7-8 घंटे की गहरी नींद त्वचा की मरम्मत और सही मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है।
    • तनाव कम करें- ज्यादा स्ट्रेस से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है। इसलिए स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। 

    यह भी पढ़ें- कहीं आपकी अधूरी नींद ही तो नहीं है बढ़ते वजन की असली वजह?

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।