Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pregnancy Complications: गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं प्रेग्नेंसी के ये लक्षण, सामान्य समझ न करें अनदेखा

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 09:50 AM (IST)

    Pregnancy Complications प्रेग्नेंसी एक महिला के लिए सुखद लेकिन मुश्किल भरा समय होता है। इस दौरान उनके अंदर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के बदलाव होते ह ...और पढ़ें

    क्या आप अनदेखा कर देते हैं प्रेग्नेंसी के ये लक्षण
    क्या आप अनदेखा कर देते हैं प्रेग्नेंसी के ये लक्षण

    HighLights

    1. प्रेग्नेंसी एक महिला के लिए बेहद अहम पड़ाव होता है।
    2. इस दौरान उनके शरीर में बदलाव होने सामान्य है।
    3. हालांकि, इस दौरान कई लक्षण ऐसे हैं जो गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रेग्नेंसी (Pregnancy) एक महिला के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। यह एक सुखद अहसास है, लेकिन इन दौरान उन्हें कई सारी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। मां बनना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। दरअसल, इस दौरान उनके शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं। ऐसे में लोग प्रेग्नेंसी में होने वाले हर एक बदलाव सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं।

    हालांकि, इस बात को जानना जरूरी है कि गर्भावस्था में क्या सामान्य है और क्या आपके लिए हानिकारक। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ संकेतों और लक्षणों के बारे में जानेंगे, जो प्रेग्नेंसी में किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा करते हैं, लेकिन इससे पहले जानेंगे उन संकेतों के बारे में, जो इस दौरान सामान्य हैं।

    यह भी पढ़ें- मां की अच्छी सेहत से लेकर बच्चे के विकास तक, प्रेग्नेंसी में मखाना खाने से मिलते हैं ये फायदे

    प्रेग्नेंसी के कुछ सामान्य लक्षण

    • गैस
    • उल्टी
    • मतली
    • हल्का दर्द
    • सीने में जलन
    • रात में पीठ दर्द या पैर में ऐंठन
    • चेहरा, हाथ, पैर और टखने में सूजन

    प्रेग्नेंसी के अन्य सामान्य लक्षण

    प्रेग्नेंसी में होने वाले ये सभी लक्षण सामान्य हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इन समस्याओं का सामना करना ही पड़ेगा। आप इन समस्याओं और लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा गर्भावस्था में आपको बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ सकती है। आपके मसूड़ों में सूजन भी हो सकती है, जिससे आसानी से खून आ सकता है। वहीं, त्वचा में होने वाले बदलावों में चेहरे पर भूरे धब्बे, खिंचाव के निशान या वैरिकाज नसें शामिल हैं।

    प्रेग्नेंसी में होने वाली जटिलताएं

    हालांकि, इन सभी सामान्य लक्षणों के अलावा प्रेग्नेंसी में कुछ ऐसी जटिलताएं भी होती हैं, जो किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का इशारा हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में, जो प्रेग्नेंसी में किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा करते हैं।

    खबरें और भी

    अगर आपके पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द या ऐंठन हो या एक कंधे के सिरे में दर्द है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपकी योनि यानी वजाइना से ब्लीडिंग हो रही है या आपको चक्कर आ रहे हैं या बेहोशी आ रही हो तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

    इसके अलावा अगर गर्भ के अंदर आपके शिशु ने हिलना-डुलना बंद कर दिया है, या सामान्य से कम चल रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आपके पेट पर चोट, गंभीर पेट दर्द या वजाइना से ब्लीडिंग को भी नजरअंदाज न करें।

    इन महिलाओं को है ज्यादा खतरा

    आपको गर्भवती होने से पहले कोई स्वास्थ्य समस्या थी, पिछली गर्भावस्था के दौरान कोई जटिलता थी, गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं का पारिवारिक इतिहास रहा हो, 35 वर्ष से अधिक उम्र हो,एक से अधिक बच्चे और अधिक वजन या मोटापा ग्रस्त महिलाओं आपकी प्रेग्नेंसी में जटिलताएं विकसित होने की संभावना ज्यादा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- क्या है ओमेगा 3 फैटी एसिड और क्यों है यह सेहत के लिए जरूरी, जानें इसके फायदे और सोर्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik