Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! खराब गले को और भी ज्यादा बिगाड़ देती हैं ये आम चीजें, न करें खाने की गलती

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 03 Jun 2026 07:30 AM (GMT+05:30)

    गला खराब होने की समस्या बेहद आम है, लेकिन इस दौरान हम क्या खाते हैं उसका असर हमारे रिकवर होने की गति पर पड़ सकता है। ...और पढ़ें

    गले में खराश होने पर इन फूड्स से करें परहेज (Picture Credit- AI Generated)

    गले में खराश होने पर इन फूड्स से करें परहेज (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. एसिडिक, तीखे और सूखे खाद्य पदार्थ गले की सूजन बढ़ाते हैं

    2. गर्म चीजें और भारी डेयरी उत्पाद गले को नुकसान पहुंचाते हैं

    3. कैफीन और अल्कोहल गले को डिहाइड्रेट कर रिकवरी धीमी करते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गले में खराश या गले का खराब होना सर्दी-जुकाम या मौसमी एलर्जी के आम लक्षणों में से एक है। ड्राई एअर या ज्यादा बोलने या गाने जैसी एक्टविटीज से भी गले की समस्या बढ़ सकती है, लेकिन इन सबके अलावा इस दौरान खाने वाली चीजें भी हमारी रिकवरी को प्रभावित कर सकती हैं।

    खराब गले को ठीक करने के लिए तो काफी सारे नुस्खे बताए जाते हैं लेकिन इस दौरान क्या नहीं खाना है उस पर फोकस रखना भी हमें जल्द ठीक कर सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी कौन-कौन-सी चीजें हैं।

    एसिडिक फूड

    अगर आपका गला खराब है तो एसिडिक फूड्स से बचना चाहिए। जैसे कि नींबू पानी, संतरे का जूस, टमैटो सॉस। इससे गले में पहले से हो रही सूजन और बढ़ जाती है और जलन महसूस हो सकती है।

    ज्यादा तीखा खाना

    खराब गले में ज्यादा तीखा खाने का मन करता है, लेकिन ज्यादा खांसी की वजह से अगर आपके गले में खराश हुई है तो नुकसान बढ़ सकता है। इसकी जगह आप कम तीखा सूप ले सकते हैं।

    सूखी चीजें

    क्रैकर, टोस्ट जैसी ड्राई चीजें गले की खराश को बढ़ाने का काम करती हैं। यह गले में खुजली पैदा कर सकती हैं और सूजन को बढ़ा सकती है। इसकी जगह आप उबले हुए शकरकंद, स्मूदी जैसी सॉफ्ट चीजें ले सकते हैं

    खबरें और भी

    गरम चीजें

    भले ही गरमागरम चाय या सूप से तुरंत ही गले को राहत महसूस हो लेकिन इससे आपके गले की खराश और बढ़ सकती है। इसकी जगह ठंडी स्मूदी या आइस चिप्स भी गले को राहत पहुंचा सकती है।

    हैवी डेयरी प्रोडक्ट्स

    इससे बलगम की मात्रा बढ़ जाती है और खराश की समस्या ज्यादा बिगड़ सकती है। मिल्कशेक और आइसक्रीम जैसी डेयरी युक्त हैवी चीजें खाने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप आमंड मिल्क से बनी ठंडी स्मूदी, कोकोनट योगर्ट या फ्रोजन फ्रूट्स ले सकते हैं।

    कैफीन कर सकता है परेशान

    कैफीन जैसे अल्कोहल शरीर को डिहाइड्रेट कर देता है और गले में ड्राईनेस बढ़ा सकता है। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है और आपके ठीक होने की गति स्लो हो सकती है। इस समय सबसे बेहतर है कैमोमाइल जैसी हर्बल टी लेना।