यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोज नाश्ते में दूध के साथ खाना शुरू कर दें 5 खजूर, शरीर में होने लगेंगे 5 कमाल के बदलाव
खजूर में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर को पोषण को और बढ़ाने के लिए आप इस ...और पढ़ें

HighLights
- खजूर में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
- दूध के साथ खजूर खाने से सेहत की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- इन्हें साथ खाने से एनर्जी भी मिलती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खजूर एक बेहद ही पौष्टिक फल है, जिसे खाने की सलाह कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर को किस तरह से खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है (Dates with milk health benefits)।
नाश्ते (morning healthy breakfast) में दूध के साथ खजूर मिलाकर खाने से इसका पोषण बढ़ता है और आपकी सेहत को काफी फायदा भी मिलता है। आइए जानें दूध के साथ 5 खजूर खाने के 5 फायदों (Dates With Milk Health Benefits) के बारे में।
एनर्जी और ताकत मिलता है
दूध और खजूर दोनों ही एनर्जी के बेहतरीन सोर्स हैं। खजूर में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज) होते हैं, जो तुरंत एनर्जी देते हैं। वहीं, दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को मजबूती देते हैं। इसलिए दूध के साथ खजूर खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है। यह कॉम्बिनेशन खासकर एथलीट्स, बच्चों और कमजोर लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
हड्डियों को मजबूत बनाना
दूध कैल्शियम का एक अहम सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। वहीं खजूर में मैग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। दूध और खजूर को एक साथ खाने से हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। यह खासतौर से बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Weight Loss के लिए इन 6 सब्जियों को बिल्कुल न करें डाइट में शामिल, घटने की जगह बढ़ने लग जाएगा वजन
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना
खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। दूध में मौजूद प्रोबायोटिक्स भी पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। दूध और खजूर खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस और अपच से राहत मिलती है।
खून की कमी (एनीमिया) को दूर करना
खजूर आयरन से भरपूर होता है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। दूध में विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो आयरन के अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाते हैं। इसलिए दूध के साथ खजूर खाने से एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। यह खासतौर से महिलाओं, वह भी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद है, जिनमें आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
दूध और खजूर दोनों ही त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स त्वचा को मॉइश्चर देते हैं और उसे ग्लोइंग बनाते हैं। खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। साथ ही, ये बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करते हैं।
क्या है दूध के साथ खजूर खाने का सही तरीका?
दूध के साथ खजूर खाने के लिए 2-3 खजूर को रातभर दूध में भिगोकर रखें। सुबह इन खजूरों को दूध के साथ गर्म करके खाएं। आप चाहें तो खजूर को पीसकर दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। यह नाश्ते के रूप में लेना बेहद फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: आज से ही शुरू कर दें दो भीगे हुए अंजीर खाना, 9 परेशानियों की हो जाएगी छुट्टी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।