Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रातभर जागना और फिर पूरे दिन सोना? यह आदत सेहत के लिए हानिकारक- शरीर को हो रहे ये नुकसान

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 04:08 PM (IST)

    जो लोग रातभर जागते हैं उनको बहुत जल्दी डाइजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है। यह प्रॉब्लम रहने से पाचन तंत्र की समस्या हो सकती है जैसे कि एसिडिटी पेट दर्द और ...और पढ़ें

    हमेशा जल्दी सोकर सुबह जल्दी उठना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    हमेशा जल्दी सोकर सुबह जल्दी उठना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी रातभर जागते हैं और पूरे दिन सोते हैं तो यह आदत बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। क्योंकि यह आदत आपके शरीर को भी नुकसान पहुंचा रही है। हालांकि आपको यह नुकसान कई दिनों बाद महसूस होते हैं।

    इसलिए हमेशा रात में पर्याप्त नींद लें और फिर सुबह को समय पर जागकर अपने काम निपटाएं। सुबह का जल्दी उठना आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। अगर आप भी रातभर जागते हैं और पूरे दिन सोते हैं, यह आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। यहाँ कुछ नुकसान हैं जो शरीर को हो सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : गाड़ी में हो गए हैं मच्छर, चूस रहें हैं आपका भी खून? बस अपनाए ये 4 आसान ट्रिक्स- भाग जाएंगे दूर

    1. एक्रागता खोने लगता है इंसान

    नींद की कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि थकान, चिड़चिड़ापन, और एकाग्रता की कमी। ज आप रातभर जागते हैं और दिन में सोते हैं तो आपका दिमाग सुस्त रहने लगता है। छोटी-छोटी चीजें आपको याद नहीं रहतीं। इसके बाद आपका दिमाग एक्रागता खोने लगता है। 

    2. डाइजेशन की हो जाती है प्रॉब्लम

    जो लोग रातभर जागते हैं उनको बहुत जल्दी डाइजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है। यह प्रॉब्लम रहने से पाचन तंत्र की समस्या हो सकती है, जैसे कि एसिडिटी, पेट दर्द, और दस्त। इसलिए हमेशा खाना समय पर खाएं। रात 8 बजे तक आप डिनर कर लें। बल्कि खाना भी सोने से 2 घंटे पहले खाना चाहिए ताकि वो अच्छे से हजम हो जाए। 

    खबरें और भी

    3. दिल भी हो जाता है बीमार

    रातभर जागने वालों का दिल भी जल्दी बीमार हो जाता है। जो लोग रात देर तक जागते हैं उनका दिल भी स्वस्थ नहीं रहता।  नींद की कमी से हृदय संबंधी समस्या हो सकती है, जैसे कि उच्च रक्तचाप, हृदय गति में वृद्धि, और हृदय रोग। इसलिए हमेशा रात को जल्दी और समय पर ही सोना चाहिए। 

    4. मानसिक स्वास्थ्य की समस्या

    रातभर जागना आपकी ओवर थिंकिंग को बढ़ा देता है। इतना ही नहीं आप चीजों को लेकर बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं। देर रात जागते रहने से मानसिक स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है, जैसे कि तनाव, चिंता, और अवसाद। इससे आप मानसिक रूप से बीमार पड़ जाते हैं। 

    5. इम्यून भी होता है कमजो 

    नींद की कमी से प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी होने लगती है। आप बीमार फील करने लगते हो। कई बार बुखार बहुत जल्दी-जल्दी आने लगता है। जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मुश्किल हो सकती है। इन नुकसानों को कम करने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप एक नियमित नींद का समय बनाए रखें और रात में 7-8 घंटे की नींद लें।

    यह भी पढ़ें : आधे से ज्यादा लोगों को नहीं पता मटन कीमा खरीदने का सही तरीका, बस हमेशा याद रखें ये 3 बातें