Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाखून चबाने की आदत बना सकती है ओनिकोफेगिया का शिकार, इन ट्रिक्स से पाएं इससे राहत

    Updated: Sat, 10 May 2025 08:13 AM (IST)

    नाखून चबाना एक आम आदत है खासकर बच्चों में जो तनाव का संकेत हो सकता है। वैज्ञानिक इसे ओनिकोफेगिया कहते हैं। यह आदत नाखूनों और दांतों दोनों के लिए हानिक ...और पढ़ें

    नुकसान पहुंचा सकती है नाखून चबाने की आदत (Picture Credit- Freepik)
    नुकसान पहुंचा सकती है नाखून चबाने की आदत (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हमारे आसपास कई लोगों को नाखुन चबाने की आदत होती है।
    2. साइंटिस्ट्स ने इस आदत के शिकार लोगों को ओनिकोफेगिया नाम दिया है।
    3. यह आदत कई मायनों में आपके लिए हानिकारक हो सकती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नाखून चबाना स्ट्रेस की निशानी है, लेकिन ये आदत आपके नाखूनों के साथ-साथ आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचाती है। आमतौर पर बच्चों को ऐसा करते देखा गया है और एक्सपर्ट इसे जेनेक्टिक्स से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस आदत को कुछ ट्रिक्स की मदद से छुड़ाया जा सकता है, आइए जानते हैं उन ट्रिक्स को।

    क्यों होती है नाखून चबाने की आदत?

    नाखून चबाना किसी न किसी प्रकार के स्ट्रेस की ओर इशारा करता है। वैज्ञानिकों ने इस आदत को एक नाम दिया है- ओनिकोफेगिया। आखिर लोग नाखून क्यों चबाते हैं, खासकर बच्चे और टीन्स। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर बच्चे के माता या पिता को नाखून चबाने की आदत रही है, तो बच्चों में भी ये आ सकती है। कई बार बोर होने, भूख का एहसास होने या असुरक्षा महसूस होने पर भी लोग ऐसा करते हैं।

    यह भी पढ़ें-  कम उम्र में ही अच्छी आदतें बनाती हैं बच्चों के दांतों को हेल्दी, ऐसे रखें उनकी ओरल हेल्थ का ख्याल

    क्यों नहीं चबाना चाहिए नाखून

    • इससे आपके नाखून आड़े-टेढ़े तरीके से बढ़ते हैं और दिखने में भद्दे लगते हैं। नाखूनों के आस-पास के टिशूज भी डैमेज हो सकते हैं।
    • लगातार नाखून चबाते रहने से आपके दांतों में क्रैक आ सकता है, वे टूट भी सकते हैं। लंबे समय तक नाखून चबाने की आदत मसूड़ों को भी परेशानी दे सकती है।
    • हमारे हाथ कीटाणुओं का घर होते हैं और नाखून उनके छिपने की सबसे पसंदीदा जगह होती है। जब आप दिन में कई बार अपनी उंगलियां मुंह में डालते हैं, तो उन कीटाणुओं की वजह से आपके बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं नाखूनों के आस-पास डैमेज स्किन से भी कीटाणु आसानी से आपकी बॉडी में घुस सकते हैं।

    इस तरह आदत से पा सकते हैं छुटकारा

    • अपने नाखूनों को हमेशा ही छोटे रखें। इससे आप उन्हें दांत से नहीं काट पाएंगे।
    • नाखूनों के ऊपर कोई ऐसा फ्लेवर लगाएं, जो आपको बिल्कुल पसंद ना हो।
    •  मेनीक्योर कराते रहें, इससे आप अपने नाखूनों को चबाने से खुद को रोकेंगे।
    • ऐसी क्या चीज है जो आपको नाखून चबाने के लिए ट्रिगर करती है, उस कारण का पता लगाएं।
    • अपने हाथों को स्ट्रेस बॉल, पेन जैसी चीजों से व्यस्त रखने की कोशिश करें।

    किन्हें होती है ओनिकोफेगिया की शिकायत

    अगर कोई अपने नाखून चबाने की आदत को कुछ ट्रिक्स की मदद से नहीं छोड़ पा रहा है, उन्हें ओनिकोफेगिया की शिकायत हो सकती है। ये आदत अपने आप नहीं जाती है, लेकिन लगातार प्रयास और केयर से इसे ठीक किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में इन तरीकों से नाखून चबाने की आदत छुड़ाई जा सकती है:

    • बिहेवियरल थैरेपी
    • सेल्फ-केयर
    • सोशल सपोर्ट
    • किसी प्रकार का साइकेट्रिक डिसऑडर होने की स्थिति में उसका उपचार

    यह भी पढ़ें-  टैटू बनवाने का शौक पड़ सकता है भारी, अगर बाद में नहीं रखा इन बातों का ध्यान

    खबरें और भी