Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लाख-कोशिशों के बाद भी Weight Loss करना हो रहा मुश्किल, तो डाइट में शामिल करें सोयाबीन; मिलेंगे ढेरों फायदे

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 10:32 AM (GMT+05:30)

    सोयाबीन हमारी डेली डाइट का एक खास हिस्सा है। चाहे वह टोफू हो सोया मिल्क हो सोया पाउडर हो या सोया चंक्स हम इसे कई तरह से खा सकते हैं। यह न सिर्फ स्वादि ...और पढ़ें

    Weight Loss में मदद करती है सोयाबीन, डाइट में शामिल करने पर सेहत को मिलते हैं कई फायदे (Image: Freepik)
    Weight Loss में मदद करती है सोयाबीन, डाइट में शामिल करने पर सेहत को मिलते हैं कई फायदे (Image: Freepik)

    HighLights

    1. वजन घटाने के लिए डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी होता है।
    2. सोयाबीन का नियमित सेवन सेहत को कई फायदे दे सकता है।
    3. मसल्स को स्ट्रांग बनाने के लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोयाबीन सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह खासकर प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, जिंक, फास्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स मानी जाती है। सोयाबीन का इस्तेमाल अक्सर घरों में टोफू, सोया मिल्क, सोया पाउडर और सोया चंक्स के रूप में किया जाता है। बता दें, रोजाना इसका सेवन करना सेहत के लिए कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है क्योंकि यह मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ-साथ वजन घटाने (Weight Loss) के लिए भी काफी बेस्ट फूड मानी जाती है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं सोयाबीन खाने के कुछ लाजवाब फायदों (Health Benefits Of Soybean) के बारे में।

    प्रोटीन का शानदार सोर्स

    सोयाबीन में हाई मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन कम करने में मददगार होता है। प्रोटीन आपको लंबे समय तक फुल रखता है, जिससे भूख कम लगती है और एक्स्ट्रा कैलोरी की खपत कम हो जाती है। यही वजह है कि इसके रोजाना सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है।

    हेल्दी फैट्स

    सोयाबीन में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 जैसे जरूरी फैटी एसिड्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं और शरीर में फैट जमा होने से रोकते हैं। इसके रोजाना सेवन से हार्ट ब्लॉक आदि की समस्या नहीं होती। इसके साथ ही वजन भी काबू में रहता है।

    हाई फाइबर

    सोयाबीन में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। इससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या है Weight Loss का 30-30-30 फॉर्मूला, जो तेजी से पिघला सकता है शरीर पर जमी चर्बी

    कम कैलोरी

    सोयाबीन में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे यह वजन कम करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है। यह शरीर को जरूरी पोषक देते हुए एक्स्ट्रा कैलोरी से बचाती है। ऐसे में, इसका रोजाना सेवन आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने का काम करता है।

    मेटाबॉल्जिम बूस्ट करें

    सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। ऐसे में, नियमित रूप से सोयाबीन का सेवन करने से बॉडी में कैलोरी बर्न होने की दर बढ़ जाती है, जिससे वजन काबू में रहता है।

    कैसे करें डाइट में शामिल?

    • सोयाबीन को आप कई तरह से अपनी डायट का हिस्सा बना सकते हैं। इसे सलाद, सूप, पुलाव या करी में डालकर खाया जा सकता है।
    • इसके अलावा सोया मिल्क और सोया टोफू भी वजन कम करने के लिए अच्छे ऑप्शन्स में से एक हैं।

    यह भी पढ़ें- डाइट में कैलोरी की मात्रा पर ध्यान देकर तेजी से कम कर सकते हैं मोटापा, जान लें कैसे

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।