Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है जरूरत से ज्यादा Protein, हड्डियों से लेकर किडनी तक पर पड़ता है बुरा असर

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 10:29 PM (IST)

    स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन (Protein) की जरूरत होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा होने से भी कई ...और पढ़ें

    प्रोटीन की ज्यादा मात्रा से हो सकते हैं ये नुकसान (Image Source: Freepik)
    प्रोटीन की ज्यादा मात्रा से हो सकते हैं ये नुकसान (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. सेहतमंद रहने के लिए शरीर को प्रोटीन की संतुलित मात्रा की जरूरत होती है।
    2. प्रोटीन की ओवरडोज से बोन हेल्थ पर बुरा असर देखने को मिलता है।
    3. ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Side Effects of Too Much Protein: प्रोटीन रिच डाइट लेने की सलाह सभी लोग देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कुछ रिस्क फैक्टर्स भी होते हैं? दरअसल, प्रोटीन से भरी चीजों का हद से ज्यादा सेवन करने से सेहत को कई तरीके से नुकसान पहुंच सकता है। इससे न सिर्फ ज्वाइंट पेन की समस्या हो सकती है, बल्कि किडनी और हार्ट से जुड़ी बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि प्रोटीन की ओवरडोज से क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

    कैल्शियम की कमी

    प्रोटीन से भरपूर डाइट लेने का एक बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपको शरीर में कैल्शियम की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस की वजह बनकर आपकी हड्डियों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    कैंसर का जोखिम

    ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से कैंसर का भी खतरा रहता है। बता दें, प्रोटीन से भरपूर कुछ फूड्स जैसे रेड मीट, कैंसर के रिस्क को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए प्रोटीन बेहतर है या कार्ब्स, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    दिल की बीमारियां

    हाई प्रोटीन डाइट का एक नुकसान यह भी है कि इससे शरीर में ट्राइमेथिलैमाइन एन-ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है, जो कि हार्ट के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यह आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार बना सकता है।

    खबरें और भी

    किडनी के लिए नुकसानदायक

    ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से किडनी पर भी दबाव पड़ता है। ऐसे में, पथरी का जोखिम तो रहता ही है, साथ ही किडनी से संबंधित अन्य समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं।

    कमजोर हड्डियां

    प्रोटीन की अधिक मात्रा आपकी हड्डियों को भी कमजोर बना सकती है। बता दें, कि प्रोटीन से भरपूर चीजों का हद से ज्यादा सेवन करने से कैल्शियम पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकलने लगता है और आपकी हड्डियां कमजोर और खोखली हो सकती हैं।

    कितना प्रोटीन लेना है सेफ?

    एक्सपर्ट्स की मानें, तो एक दिन में प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से 1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए, यानी वजन के मुताबिक। बता दें, उम्र और फिजिकल एक्टिविटीज के हिसाब से यह संख्या ज्यादा या कम भी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- बैलेंस डाइट के लिए जरूरी हैं Carbohydrates, जानिए सेहत के लिए फायदेमंद ऐसे 5 हाई कार्ब फूड्स

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।