चक्कर आना, उल्टी या धुंधला दिखना...कहीं ये ब्रेन ट्यूमर की दस्तक तो नहीं? तुरंत हो जाएं सावधान
ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर आम समस्याओं जैसे लगते हैं और लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। ...और पढ़ें

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत न करें इग्नोर (Picture Credit- Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की ब्रेन सेल्स एब्नार्मली बढ़ने लगती हैं और एक गांठ (ट्यूमर) का रूप ले लेती हैं।यह ट्यूमर धीरे-धीरे मस्तिष्क के काम करने पर दबाव डालता है, जिससे शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
लेकिन इसके शुरुआती संकेत नॉर्मल बीमारियों जैसे लगते हैं, इसलिए लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते इन संकेतों को पहचानना और उचित इलाज करवाना जीवन रक्षक हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
लगातार और असामान्य सिरदर्द
सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का सबसे नॉर्मल लेकिन अनदेखा किया जाने वाला लक्षण है। अगर सिरदर्द लगातार हो, दवाओं से राहत न मिले और यह सुबह उठने पर ज्यादा तीव्र हो, तो यह चेतावनी हो सकती है।
देखने से संबंधित समस्याएं
आंखों के सामने धुंध आना, डबल विजन या अचानक दिखना कम होना मस्तिष्क में दबाव बढ़ने का संकेत हो सकता है।
बोलने या समझने में कठिनाई
अगर बातचीत के दौरान शब्दों को पकड़ना या बोलने में अटकने जैसी समस्या हो, तो यह भी न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
संतुलन या चलने में परेशानी
चलने-फिरने में डगमगाहट या समन्वय की कमी मस्तिष्क के उस हिस्से पर असर का संकेत है, जो संतुलन नियंत्रित करता है।
अचानक दौरे
जिन लोगों को पहले कभी दौरे नहीं पड़े हों और अचानक झटके आने लगें, यह ब्रेन ट्यूमर का एक गंभीर संकेत हो सकता है।
याददाश्त और सोचने में दिक्कत
छोटी-छोटी बातें भूलना, निर्णय लेने में कठिनाई या व्यवहार में अचानक बदलाव भी चेतावनी संकेत हो सकता है।
उल्टी या मतली
बिना किसी पाचन संबंधी कारण के अगर लगातार मतली या उल्टी हो रही हो, तो मस्तिष्क में असामान्य दबाव इसका कारण हो सकता है।
क्या करें
- इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें, खासकर अगर ये लगातार बने रहें या बढ़ते जाएं।
- तुरंत किसी न्यूरोलॉजिस्ट या ब्रेन स्पेशलिस्ट से परामर्श लें।
- डॉक्टर की सलाह अनुसार एमआरआई, सिटी स्कैन जैसे टेस्ट जरूर करवाएं।
- जल्दी पहचान और इलाज से ब्रेन ट्यूमर को काबू में किया जा सकता है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण शरीर में धीरे-धीरे दिखाई देते हैं, लेकिन इन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरंदाज न करें, क्योंकि जागरूकता ही बचाव है।