यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कम Testosterone होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, पुरुष भूलकर भी न करें अनदेखा
पुरुषों की सेहत के लिए Testosterone हार्मोन काफी जरूरी होता है। यह उनकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के साथ-साथ पूरी सेहत के लिए भी जरूरी होता है। हालांकि कुछ क ...और पढ़ें

HighLights
- Testosterone पुरुषों के लिए एक जरूरी एंड्रोजेन हार्मोन है।
- उम्र बढ़ने के साथ इसका स्तर कम होने लगता है, लेकिन कई बार लाइफस्टाइल और मेडिकल कारणों से भी टेस्टोसटिरोन का स्तर कम हो सकता है।
- इसकी कमी की वजह से सेक्सुअल फंक्शन और साथ ही, पूरी सेहत प्रभावित हो सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Low Testosterone in Men: अक्सर जब भी हम हार्मोनल असंतुलन की बात करते हैं, सिर्फ महिलाओं का ही ख्याल हमारे दिमाग में आता है, लेकिन हार्मोन्स में बदलाव पुरुषों में भी हो सकते हैं। पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए बेहद अहम हार्मोन है टेस्टोसटिरोन (Testosterone)। टेस्टोस्टेरोन एक प्रमुख एंड्रोजेन हार्मोन है, जो स्पर्म बनाने के लिए काफी जरूरी होता है।
इसके अलावा, क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन सेक्स ऑर्गन्स, मसल मास, रेड ब्लड सेल्स, बोन डेंसिटी और रिप्रोडक्टिव फंक्शन्स के लिए भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए पुरुषों में इस हार्मोन का स्तर संतुलित रहना, अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।
हालांकि, उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है, खासकर 40 की उम्र के बाद। लेकिन कई बार पुरुषों में इसका स्तर कुछ अन्य कारणों से भी कम हो जाता है। इसकी वजह से उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि टेस्टोस्टेरोन की कमी की वजह से क्या लक्षण नजर आते हैं।
टेस्टोस्टेरोन कम होने के लक्षण
- सेक्स ड्राइव कम होना
- हॉट फ्लैश
- इरेक्टाइल डिसफंक्शन
- स्पर्म काउंट कम होना
- इनफर्टिलिटी
- बॉडी फैट बढ़ना
- डिप्रेशन
- मांसपेशियां कमजोर होना
- टेस्टिकल्स का सिकुड़ना
- प्युबिक हेयर कम होना
- ब्रेस्ट साइज बढ़ना
यह भी पढ़ें: चेहरे पर होने वाले Acne करते हैं सेहत का हाल बयां, एक्सपर्ट से जानें किन समस्याओं की ओर करते हैं इशारा
खबरें और भी
किशोरावस्था में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने की वजह से उनके शारीरिक विकास में भी रुकावट आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि इस कंडिशन से बचने की कोशिश की जाए। यह समस्या होने पर हार्मोन रिप्लेस्मेंट थेरेपी और अन्य विकल्प मौजूद हैं, लेकिन फिर भी इससे बचाव करना काफी जरूरी है। आइए जानें इससे बचने के लिए किन सावधानियों का ख्याल रखना चाहिए।
कैसे करें इससे बचाव?
- वजन कम करें- टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा को संतुलित रखने के लिए जरूरी है कि आपका वजन ज्यादा न हो। ज्यादा वजन या मोटापे की वजह से टेस्टोस्टेरोन की मात्रा कम हो सकती है। इसलिए हेल्दी वजन मेंटेन करने की कोशिश करें। इससे स्वस्थ रहने में भी मदद मिलेगी।
- नींद पूरी करें- नींद की कमी की वजह से भी टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है। दरअसल, नींद पूरी न होने की वजह से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें।
- जिंक भरपूर मात्रा में लें- जिंक टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बनाए रखने के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए अपनी डाइट में जिंक से भरपूर फूड्स, जैसे- मछली, अंडे, चिकन आदि को शामिल करें।
- एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज करना हार्मोन संतुलन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोज 30-40 मिनट एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप कुछ स्ट्रेंथ बिल्डिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- तनाव कम करें- तनाव ज्यादा होने की वजह से कोर्टिसोल लेवल बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि तनाव कम करें। इसके लिए योग, मेडिटेशन आदि ट्राई करें, इससे स्ट्रेस मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
- शराब और स्मोकिंग से दूर रहें- टेस्टोस्टेरोन का स्तर सही बनाए रखने के लिए शराब न पीएं और स्मोकिंग भी न करें। ये हार्मोन्स को असंतुलित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 40 की उम्र से पहले भी शुरू हो सकता है Perimenopause, एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और इसे मैनेज करने के तरीके