Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर में दिखने वाले ये लक्षण करते हैं Vitamin-B12 की कमी की ओर इशारा, जानें कैसे करें इससे बचाव

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 12:17 PM (IST)

    विटामिन-बी12 एक बेहद महत्वपूर्ण विटामिन है जिसकी कमी हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए इस विटामिन की कमी ...और पढ़ें

    क्यों जरूरी है Vitamin-B12? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्यों जरूरी है Vitamin-B12? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Vitamin-B12 सेहत के लिए काफी जरूरी होता है।
    2. यह नर्व्स से लेकर रेड ब्लड सेल्स बनाने तक में मदद करता है।
    3. इसकी कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, चिकन, अंडा आदि को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vitamin-B12 Deficiency: हमारे शरीर के लिए सभी पोषक तत्वों का सही मात्रा में मौजूद होना जरूरी है। इन्हीं पोषक तत्वों में विटामिन-बी12 भी मौजूद है। आपको बता दें कि विटामिन-बी12 हमारे शरीर में कई अहम भूमिका निभाता है, लेकिन हमारा शरीर इस विटामिन को बना नहीं पता है। इसलिए इस विटामिन की कमी को खाने और दवाओं की मदद से पूरा किया जाता है। इसलिए जरूरी है कि आपके शरीर में इस विटामिन की कमी न हो, नहीं तो इसका बहुत भारी खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्यों जरूरी है विटामिन-बी12 और इसकी कमी के क्या लक्षण हैं।

    क्यों जरूरी है विटामिन-बी12?

    • विटामिन-बी12 आंखों की सेहत के लिए काफी जरूरी है। यह एजिंग के साथ होने वाले मैकुलर डिजेनरेशन के रिस्क को कम करता है।
    • विटामिन-बी12 दिमाग को हेल्दी रखने के लिए काफी जरूरी होता है। इससे एजिंग के कारण होने वाली कमजोर याददाश्त की समस्या कम होती है।
    • हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन-बी12 की भी अहम भूमिका होती है।
    • रेड ब्लड सेल्स को बनाने में भी विटामिन-बी12 काफी जरूरी होता है।

    यह भी पढ़ें: मानसून में करना है सर्दी और जुकाम से बचाव, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

    विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण

    • विटामिन-बी12 की कमी के कारण याददाश्त कमजोर होने की समस्या हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ कमजोर याददाश्त की समस्या इस विटामिन की कमी की वजह से बढ़ सकती है।
    • इसकी कमी के कारण रेड ब्लड सेल्स बनने में परेशानी होने लगती है। इसलिए इस विटामिन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या भी हो सकती है।
    • इसकी कमी के कारण बार-बार मुंह में छाले होने लगते हैं। इसलिए अगर आपको बार-बार यह समस्या हो रही है, तो इसका कारण विटामिन-बी12 की कमी हो सकती है।
    • इसकी कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है। इसलिए इस वजह से थकान और कम ऊर्जावान महसूस होता है।
    • विटामिन-बी12 की कमी की वजह से त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। ऐसा रेड ब्लड सेल्स कम बनने की वजह से होता है।
    • इस विटामिन की कमी के कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है, क्योंकि इसकी कमी की वजह से नर्व डैमेज होने की समस्या भी हो सकती है।

    विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स

    • डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध, पनीर, दही, चीज आदि में विटामिन-बी12 पाया जाता है। इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।
    • अंडे और मीट- चिकन और अंडों में अच्छी मात्रा में विटामिन-बी12 पाया जाता है।
    • ब्रोकली- ब्रोकली में भी विटामिन-बी12 पाया जाता है। साथ ही, यह विटामिन-के का भी बेहतरीन स्त्रोत है।
    • मछली- साल्मन, टूना जैसी मछलियों में विटामिन-बी12 खाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: केरल में Brain Eating Amoeba ने ली बच्चे की जान, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी