यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Morning Walk पर जाने से पहले पी लीजिए बस ये ड्रिंक, पैदल चलने के फायदे हो जाएंगे 4 गुना ज्यादा
सुबह उठते ही लोग बस Morning Walk पर चले जाते हैं। अगर सुबह वॉक पर जाने से पहले लोग कुछ आदतों में बदलाव कर लें तो उन्हें इसका काफी लाभ मिल सकता है। इसल ...और पढ़ें

HighLights
- मॉर्निंग वॉक पर जाने की डालिए आदत
- कम से कम एक से डेढ़ घंटा करें वॉक
- शरीर की चुस्ती फुर्ती बनाए रखने के लिए जरूरी
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Morning Walk Timing सुबह की सैर पर जाने से पहले कुछ विशेष ड्रिंक्स पीने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि लोग सुबह उठते हैं और मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं। इससे उनको बहुत ज्यादा कोई फायदा नहीं होता। कई बार मॉर्निंग वॉक करने से पहले अगर आप कुछ विशेष ड्रिंक्स का सेवन करें तो आपको इसके काफी फायदे मिल सकते हैं।
नींबू पानी है बेस्ट
नींबू पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अगर आप मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले नींबू पानी का सेवन करते हैं तो इसका लाभ बहुत है। आपके शरीर में एनर्जी रहती है तथा आपको फैट लॉस करने में भी मदद मिलती है। नींबू पानी आपके शरीर में कमजोरी नहीं होने देता है। इसके साथ ही यह आपकी स्किन और दिल के लिए भी काफी बेहतरीन ड्रिंक है।
यह भी पढ़ें : सर्दियों में बस एक महीने के लिए छोड़ दें मीठी चाय, शरीर में ये बदलाव आने लगेंगे नजर
ग्रीन टी है फायदेमंद
ग्रीन टी पीने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ग्रीन टी चाय वाली टी से बहुत दर्जे बेस्ट है। ग्रीन टी आपकी सेहत पर काफी प्रभाव छोड़ती है। आपके शरीर में जमा एक्सट्रा फैट कम होने लगता है अगर आप सुबह की वॉक से पहले चाय पीते हैं। ग्रीन टी एक बेहतर विकल्प है। आप डेली रूटीन में भी ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
नारियल पानी है बेमिसाल
नारियल पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। नारियल पानी आपके चेहरे पर निखार बढ़ाता है। इसके साथ ही आपको पूरे दिन तरोताजा रखते हैं। नारियल पानी आप वॉक से पहले और बाद में भी पीएं तो इसके कई लाभ है। ये आपके लीवर के लिए भी काफी फायदेमंद है।
खबरें और भी
आंवला जूस का नहीं कोई तोड़
आंवला जूस पीने से शरीर को विटामिन सी मिलता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आंवला लाकर आप उसको ग्राइंड कर इसका जूस निकाल सकते हैं। इसको पीने से आपके शरीर की सारी गंदगी बाहर आ जाती है। साथ ही आप का ब्लड भी फिल्टर होता है। इन बदलावों को प्राप्त करने के लिए, आपको नियमित रूप से इन ड्रिंक्स को पीना होगा और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना होगा।
.jpg)