Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुणों की खान है स्वादिष्ट गाजर, इन 6 लोगों को जरूर करना चाहिए डाइट में शामिल

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 11:02 AM (IST)

    सर्दियां आते ही लोगों को गाजर के गर्मागर्म हलवा की क्रेविंग होती है लेकिन गाजर सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी लाजवाब है। यह अपने अंदर ...और पढ़ें

    इन लोगों के लिए फायदेमंद है गाजर (Picture Credit- Freepik)
    इन लोगों के लिए फायदेमंद है गाजर (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गाजर कई लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है।
    2. इसे खाने से सेहत को ढरे सारे फायदे मिलते हैं।
    3. इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में जिस एक सब्जी का लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार होता है, वह है गाजर। इस मौसम में गाजर का हलवा कई लोगों का पसंदीदा होता है। हालांकि, स्वाद में अव्वल होने के साथ ही गाजर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसलिए लोग गाजर का हलवा, सलाद, अचार, शेक या किसी भी दूसरे तरीके से गाजर को आपकी डाइट का हिस्सा बनाते हैं।

    गाजर सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ये आंखों की रोशनी तेज करता है, वेट मैनेजमेंट में मदद करता है, कैंसर के खतरे को कम करता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और हार्ट हेल्थ बेहतर बनाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किन लोगों को ध्यान से गाजर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-  रोजाना पीना शुरू कर दें टमाटर का जूस, मिलेंगे इतने फायदे कि हर कोई पूछेगा सेहत का राज

    स्किन से जुड़ी समस्याओं वालों को

    गाजर में मौजूद विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट स्किन हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और इसे फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और स्किन रिजनरेशन में मददगार होते हैं।

    खराब पाचन तंत्र वालों को

    गाजर डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं। इससे बॉवेल मूवमेंट बेहतर होती है, कब्ज से राहत मिलती है और पूरे पाचन तंत्र में सुधार होता है।

    हाई कोलेस्ट्रॉल वालों को

    गाजर में मौजूद पोटैशियम और फाइबर हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। पोटैशियम हेल्दी ब्लड प्रेशर रखने में मदद करता है और फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है।

    ब्लड शुगर की समस्या वालों को

    मीठा होने के बावजूद गाजर का ग्लाइसिक इंडेक्स कई सब्जियों की तुलना में काफी कम होता है, जिससे ये ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक नहीं करता है और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    वजन घटाने की कोशिश करने वालों को

    गाजर में बेहद कम कैलोरी पाई जाती है और ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। ऐसे में वेट लॉस वालों के लिए यह फायदेमंद होती है।

    खबरें और भी

    कमजोर आंखों वालों को

    गाजर बीटा कैरोटिन का जबरदस्त स्रोत मानी जाती है। इससे आंखें तेज होती हैं और लिवर में बीटा कैरोटिन विटामिन ए में बदल जाता है और फिर ये रोडोप्सिन में बदल जाता है। रोडोप्सिन आंखों का अहम हिस्सा रेटीना में मौजूद एक प्रोटीन है, जो लाइट को केमिकल सिग्नल में बदल कर देखने में मदद करता है।

    विटामिन-ए की कमी वालों को

    विटामिन-ए हेल्दी विजन, हेल्दी स्किन और बेहतर इम्यून फंक्शन के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में विटामिन-ए की कमी वाले लोग इसे डाइट में शामिल कर इसकी कमी को दूर कर सकते हैं। इसलिए गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

    यह भी पढ़ें-  खाने के बाद होती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या, तो आज से ही अपना लें 5 आदतें; आसानी से होगा पाचन