कोलन कैंसर से बचना है, तो अपने Vitamin-D लेवल पर दें खास ध्यान... आखिर ऐसा क्यों कह रहे डॉक्टर
क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर में Vitamin-D का सही स्तर आपको कोलन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा सकता है? जी हां, फ्लोरिडा के एक मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोल ...और पढ़ें

कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में कितना कारगर है Vitamin-D? (Image Source: Freepik)
HighLights
विटामिन-डी कोलन कैंसर का खतरा कम करता है
महिलाओं में एस्ट्रोजन के कारण विशेष रूप से प्रभावी
कमी होने पर ही विटामिन-डी सप्लीमेंट से मिलता है फायदा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर में मौजूद एक साधारण विटामिन, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ एक मजबूत कवच बन सकता है? सही पढ़ा आपने! हम अक्सर विटामिन-डी को सिर्फ हड्डियों की मजबूती से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कोलन कैंसर को लेकर सामने आई जानकारी आपकी सोच बदल सकती है।
सवाल यह है- क्या विटामिन-डी का सही स्तर वाकई कोलन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है (Vitamin D and Colon Cancer)? आइए, विस्तार से समझाते हैं फ्लोरिडा के मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. जोसेफ सालहब का इसपर क्या कहना है।

(Image Source: Freepik)
कोलन कैंसर से बचाएगा 'विटामिन डी'
डॉ. जोसेफ सालहब के अनुसार, जिन लोगों में विटामिन डी की कमी (Vitamin-D Deficiency) होती है, अगर वे अपने विटामिन डी के स्तर को बढ़ाते हैं, तो कोलन कैंसर का खतरा आमतौर पर कम हो जाता है। यह बात केवल बुजुर्गों पर ही नहीं, बल्कि उन कम उम्र के युवाओं पर भी लागू होती है जिनमें 'अर्ली ऑनसेट' यानी कम उम्र में होने वाले कोलन कैंसर का खतरा होता है।
महिलाओं के लिए खासतौर से फायदेमंद
यह जानकारी महिलाओं के लिए और भी जरूरी है। ऐसा देखा गया है कि विटामिन-डी का यह सुरक्षात्मक प्रभाव महिलाओं में विशेष रूप से काम करता है। इसका कारण यह है कि महिलाओं के शरीर में मौजूद हार्मोन 'एस्ट्रोजन', विटामिन डी के प्रभाव को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
मरीजों के लिए भी उम्मीद की किरण
सिर्फ बचाव ही नहीं, बल्कि जिन लोगों को पहले से कोलन कैंसर है और उनका इलाज चल रहा है, उनके लिए भी विटामिन-डी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह उनकी 'सर्वाइवल' यानी जीवित रहने की संभावना को बेहतर बना सकता है।
ज्यादा सप्लीमेंट का फायदा नहीं
यहां एक खास बात समझना जरूरी है कि यह फायदा मुख्य रूप से उन लोगों को मिलता है जिनमें विटामिन-डी की कमी है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी पहले से ही 'ऑप्टिमल रेंज' में है, तो अलग से सप्लीमेंट या दवाइयां लेने से कोई एक्स्ट्रा फायदा नहीं देखा गया है।
डॉक्टर का कहना है कि आपको अपने विटामिन-डी लेवल की जांच जरूर करवानी चाहिए, खासकर अगर आप एक महिला हैं। अगर जांच में कमी पाई जाती है, तो अपने डॉक्टर से बात करें और जानें कि इसे सही स्तर पर कैसे लाया जा सकता है।