Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कॉल करने के लिए उठाया फोन और पहुंच गए रील्स पर? डॉक्टर ने बताया क्यों स्क्रीन के आगे भटक जाता है मन

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 11:04 AM (IST)

    अक्सर लोग जरूरी काम के लिए फोन उठाकर सोशल मीडिया पर भटक जाते हैं। ...और पढ़ें

    जरूरी काम छोड़कर फेसबुक-इंस्टाग्राम क्यों चलाने लगते हैं आप? (Image Source: AI-Generated)

    जरूरी काम छोड़कर फेसबुक-इंस्टाग्राम क्यों चलाने लगते हैं आप? (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. डोपामाइन रिवॉर्ड सिस्टम है भटकाव का असली कारण

    2. सोशल मीडिया ऐप्स लत लगाने के लिए डिजाइन किए गए

    3. ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आपने किसी को जरूरी कॉल या मैसेज करने के लिए अपना फोन उठाया हो, लेकिन अचानक खुद को फेसबुक या इंस्टाग्राम चलाते हुए पाया हो? अगर हां, तो खुद को कोसना बंद कर दीजिए।

    सीनियर न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. सुनील पवार का कहना है कि इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। जी हां, यह आपकी इच्छाशक्ति या अनुशासन की कमी तो बिल्कुल नहीं है।

    Digital Distraction

    (Image Source: AI-Generated)

    डोपामाइन रिवॉर्ड सिस्टम है जिम्मेदार

    दरअसल, इसके पीछे हमारे दिमाग का एक विज्ञान काम करता है, जिसे न्यूरोबायोलॉजी की भाषा में 'डोपामाइन रिवॉर्ड सिस्टम' कहा जाता है। हमारे मस्तिष्क का एक विशेष हिस्सा होता है, जिसे 'प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स' कहते हैं। यह हिस्सा ही आपको फोन उठाकर अपना जरूरी काम पूरा करने का आदेश देता है।

    लेकिन, परेशानी तब शुरू होती है जब हमारे दिमाग के कुछ अन्य हिस्से 'डोपामाइन' यानी रोमांच की तलाश करने लगते हैं। आपका दिमाग आपको एक छोटे से भटकाव के जरिए ज्यादा दिलचस्प चीजों की तरफ खींच ले जाता है, और नतीजा यह होता है कि आप अपना असली और जरूरी काम पूरी तरह से भूल जाते हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sunil Pawar (@drsunilkgmu)

    'एडिक्ट' बनाने के लिए ही डिजाइन हुए हैं सोशल मीडिया ऐप्स

    डॉक्टर सुनील कहते हैं कि यह सिर्फ आपके दिमाग का खेल नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया ऐप्स को भी इसी तरह से डिजाइन किया गया है। ये ऐप्स सबसे पहले आपको एक लुभावना नोटिफिकेशन दिखाते हैं। जैसे ही आप उस नोटिफिकेशन के जरिए ऐप पर पहुंचते हैं, वे आपको लगातार ऐसी दिलचस्प चीजें दिखाना शुरू कर देते हैं कि आप उसमें उलझकर रह जाते हैं और आपका कीमती समय बर्बाद हो जाता है।

    दिमाग और ऐप्स के इसी तालमेल के कारण आजकल बच्चों के लिए पढ़ाई पर ध्यान लगाना बहुत मुश्किल हो गया है। इस भटकाव की गंभीरता को देखते हुए ही ऑस्ट्रेलिया जैसे देश ने एक बड़ा कदम उठाया है और 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया का एडिक्शन बना सकता है आपको डिप्रेशन, एंग्जाइटी का शिकार, ऐसे बचें इससे

    यह भी पढ़ें- ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं, तो सोशल मीडिया से बना लें दूरी; नई स्टडी में सामने आई वजह