विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Juices For Skin: त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं ये 4 तरह के जूस, आज से ही कर लें डाइट में शामिल

Published: Sun, 07 Jul 2024 09:53 PM (IST)

शरीर ही नहीं बल्कि त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में कुछ जरूरी पोषक तत्वों को शामिल ...और पढ़ें

बढ़ती उम्र में भी त्वचा को हेल्दी रखेंगे ये 4 तरह के जूस (Image Source: Freepik)
बढ़ती उम्र में भी त्वचा को हेल्दी रखेंगे ये 4 तरह के जूस (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. फलों और सब्जियों का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  2. इसके सेवन न सिर्फ पाचन तंत्र, बल्कि त्वचा को भी हेल्दी बनाया जा सकता है।
  3. त्वचा से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए आप रोजाना इनका सेवन कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Juices For Skin: अच्छी सेहत के लिए जैसे शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व चाहिए होते हैं, ठीक उसी तरह ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए भी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जूस लेकर आए हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाने के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में, अगर आप भी स्किन पर जादूई निखार पाना चाहते हैं, तो डाइट में इन्हें शामिल कर सकते हैं।

टमाटर का जूस

विटामिन-सी से भरपूर टमाटर का जूस हेल्दी स्किन के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। बता दें, कि इससे त्वचा को कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो न सिर्फ स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं, बल्कि यूवी किरणों से भी आपकी स्किन को बचाने का काम करता है।

चुकंदर का जूस

विटामिन-ई और विटामिन ए से भरपूर चुकंदर का जूस सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप  यूवी एक्सपोजर से होने वाले डैमेज से बच सकते हैं और स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए पिएं ये 4 तरह की ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

हरी सब्जियों का जूस

विटामिन-ए और कैरोटीनॉयड से रिच होने के कारण हरी सब्जियां स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। अगर आप भी बढ़ती उम्र में त्वचा को जवां बनाए रखना चाहते हैं, तो पालक, करेला, खीरा आदि के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गाजर का जूस

बायोटिन और विटामिन-ए से भरपूर गाजर का जूस भी स्किन को हेल्दी बनाता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से रिच होने के कारण यह आपकी सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। हेल्दी स्किन पाने के लिहाज से इसे भी आप डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद है Apple Tea, जानिए इसे बनाने की विधि और सेहत को मिलने वाले अन्य फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।