Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Blood Pressure को नेचुरली कंट्रोल करेंगे 5 Fruits, तीसरा फल कर सकता है बड़ा कमाल

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 10:23 AM (IST)

    अगर आप High Blood Pressure के मरीज हैं तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। क्‍योंक‍ि इस समस्‍या से जूझ रहे लोगों को दिल की बीमारियों स्ट्रोक और ...और पढ़ें

    High Blood Pressure को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये Fruits। (Image Credit- Freepik)
    High Blood Pressure को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये Fruits। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. कुछ फलों को खाकर हाई बीपी कंट्रोल क‍िया जा सकता है।
    2. फलों में कैलोरीज कम होती हैं और फाइबर ज्‍यादा होता है।
    3. फलों को खाना सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्ली। आजकल बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम होती जा रही है। अगर हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल न किया जाए तो इसके कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और किडनी प्रॉब्लम का खतरा बढ़ा सकता है। अगर आप या आपके पर‍िवार में कोई भी हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है तो उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

    हाई ब्‍लड प्रेशर से पीड़ि‍त मरीजों को खाने में सोडियम का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा ट्रांस फैट वाली चीजें खाने से बचना चाहिए। अच्छी बात यह है कि कुछ फलों को डाइट में शामिल करके आप इसे नेचुरली कंट्रोल कर सकते हैं और अपने दिल को भी स्वस्थ रख सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

    केला

    केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। यह सोडियम के असर को कम करता है और रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है। रोजाना एक केला खाने से हाई बीपी के मरीजों को फायदा हो सकता है।

    संतरा

    संतरा में विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में प्रभावी साबित हो सकता है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो नियमित रूप से संतरे का सेवन करें।

    खबरें और भी

    अनार

    अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा होती है। ये दिल की सेहत के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही अनार कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने का काम करता है। रोजाना अनार का जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

    तरबूज

    तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यह फल बीपी के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसमें पोटैशियम, लाइकोपीन, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ज‍िन्‍हें हाई बीपी की समस्या है, वे तरबूज खा सकते हैं। ये ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।

    कीवी

    कीवी में मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बल्ड प्रेशर को कम कर सकते हैं। हाई बीपी के मरीज डेली डाइट में कीवी शामिल कर सकते हैं। यह इस बीमारी में ज्यादा प्रभावी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को करना है कम, दिन में खाएं ये एक फल!

    य‍ह भी पढ़ें: High Blood Pressure: हाई बीपी से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।