विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात में ऑक्सीजन देने वाले 5 ऐसे इंडोर प्लांट्स, जो आपके घर के इंटीरियर को भी बनाते हैं खूबसूरत

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Mon, 21 Aug 2023 08:15 AM (IST)

अगर आप ऐसे किसी शहर में रहते हैं जहां लगभग हमेशा ही पॉल्यूशन का लेवल ज्यादा रहता है तो ऐसे ...और पढ़ें

घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने वाले इंडोर प्लांट्स
घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने वाले इंडोर प्लांट्स

HighLights

  1. रात में ऑक्सीजन छोड़ने वाले इंडोर प्लांट्स
  2. घर की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं ये इंडोर प्लांटस
  3. घर को पॉल्यूशन फ्री बनाने वाले खूबसूरत इंडोर प्लांट्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्रदूषण हमारे जिंदगी के उन महत्वपूर्ण विषयों में शामिल है, जो सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि हमारी पृथ्वी को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। दुनिया के कुछ सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली, कानपुर, बामेंडा, मॉस्को, हेज़, चेरनोबिल, बीजिंग जैसे नाम शामिल हैं। यहां पॉल्यूशन का लेवल इतना खराब है कि लोग तेजी से सांस से जुड़ी कई समस्याओं के साथ कई प्रकार के कैंसर के भी शिकार हो रहे हैं, तो इसके उपायों पर गौर करना बहुत जरूरी है।जैसा की हम सभी जानते हैं कि पौधे दिन के समय ऑक्सीजन छोड़ते हैं और रात को कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं, तो उन पौधों को अपने घर में लगाएं। आपके आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ ही ये पौधे घर के इंटीरियर में भी लगाते हैं चार चांद। 

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट रात में ऑक्सीजन छोड़ने वाले इनडोर पौधों की लिस्ट में टॉप पर है। यह पौधा हवा से फॉर्मेल्डिहाइड और कार्बन डाईऑक्साइड को अवशोषित करता है और आपके कमरे की हवा को स्वच्छ बनाता है। स्नेक प्लांट को लगाना और इसकी देखरेख भी बेहद आसान है। बिना पानी के भी ये कई दिनों तक हराभरा रह सकता है। 

एलोवेरा

एलोवेरा तो एक ऐसा पौधा है, जिसका इस्तेमाल कई सारी समस्याओं में किया जाता है। स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही ये पौधा घर के अंदर की हवा को भी स्वच्छ रखता है। एलोवेरा दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है।

मनी प्लांट

इन पौधे को भी मामूली समझने की गलती न करें। मनी प्लांट को पोथोस प्लांट भी कहा जाता है। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि मनी प्लांट भी उन पौधों में शामिल है, जो रात के समय ऑक्सीजन छोड़ते हैं। तो इसे भी घर के अंदर जगह दें। 

एरेका पाम

एरेका पाम को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे गोल्डन पाम, बटरफ्लाई पाम और पीली पाम। यह घरों, होटलों और ऑफिसेज के डेकोरेशन में खासतौर से शामिल किया जाता है, लेकिन इसका काम सिर्फ जगह की खूबसूरती बढ़ाना ही नहीं, बल्कि अंदर की हवा को साफ बनाए रखना भी है। एरेका पाम रात में ऑक्सीजन छोड़ता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे की हमारे यहां पूजा की जाती है, क्योंकि ये पौधा गुणों का खजाना होता है। इस पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल सर्दी, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के इलाज में किया जाता है। वैसे तो इसे ज्यादातर लोग घर के बाहर ही लगाते हैं, लेकिन आप इसे घर के अंदर भी लगा सकते हैं। यह पौधा दिन ही नहीं रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।