Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Foods to Avoid with Honey: इन 6 चीजों में मिलकर शहद बन जाता है जहर! कभी न करें इन्हें साथ खाने की गलती

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 11:18 AM (IST)

    शहद कितना फायदेमंद होता है ये तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें कुछ चीजों (Foods to Avoid with Honey) के साथ मिलाकर खाना आपकी ...और पढ़ें

    Foods to Avoid with Honey: इन चीजों के साथ नुकसान पहुंचाता है शहद (Picture Courtesy: Freepik)
    Foods to Avoid with Honey: इन चीजों के साथ नुकसान पहुंचाता है शहद (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शहद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    2. शहद को कुछ चाीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
    3. कुछ चीजों में शहद मिलाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods to Avoid with Honey: शहद सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, इस बारे में अक्सर ही लोग बात करते हैं। इंटरनेट पर भी आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी, जिसमें शहद खाने के फायदों के बारे में बताया गया है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, खांसी-जुकाम से राहत दिलाने में भी शहद काफी फायदेमंद होता है। 

    इसके फायदे हासिल करने के लिए हम शहद को कई चीजों में मिलाकर भी खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद को कुछ चीजों (Foods to Avoid with Honey) में मिलाकर खाने से फायदे की जगह नुकसान (honey side effects) भी हो सकता है। इसलिए आज हम आपको 6 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गलती से भी शहद के साथ नहीं मिलाना चाहिए।

    शहद के साथ किन चीजों को नहीं मिलाना चाहिए?

    लहसुन

    लहसुन और शहद को मिलाकर खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। लहसुन में मौजूद कंपाउंड शहद के एंजाइमों को नष्ट कर सकते हैं, जिससे इसके पोषण मूल्य में कमी आ सकती है। इसके अलावा, पेट की परेशानियों को ये और गंभीर बना सकता है। इसलिए लहसुन और शहद को कभी नहीं मिलाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: शहद असली है या नकली? इन आसान तरीकों से घर पर ही करें इसकी शुद्धता की पहचान

    गर्म पानी

    कई लोग शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीते हैं, लेकिन ऐसा करना फायदेमंद नहीं होता। गर्म पानी के तापमान की वजह से शहद के एंजाइम्स नष्ट हो जाते हैं।

    मसालेदार खाना

    मसालेदार खाने के साथ कभी भी शहद को मिक्स नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मसालेदार खाने में शहद मिलाकर खाने से इसका स्वाद भी बिगड़ जाता है और ये पाचन को भी नुकसान पहुंचाता है।

    खबरें और भी

    घी

    घी या मक्खन में शहद मिलाकर खाना आपके पाचन को परेशान कर सकता है। ये दोनों काफी गाढ़े होते हैं, जिस वजह से इन्हें पचाने में काफी समय लग जाता है। इसके कारण ब्लोटिंग और हैवीनेस महसूस हो सकती है। इसलिए शहद को कभी भी घी या मक्खन के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।

    शराब

    शहद और शराब का मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। शहद में प्राकृतिक शुगर होता है जो अल्कोहल के साथ मिलकर आपके शरीर में तेजी से अवशोषित हो सकता है, जिससे आपको चक्कर आना, मतली या उल्टी हो सकती है। कई स्थितियों में ये खतरनाक भी हो सकता है। इसलिए सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि किसी भी फर्मेंटेड ड्रिंक के साथ शहद न मिलाएं।

    अंडे

    अंडा और शहद दोनों की गर्म तासीर के होते हैं। इसलिए इन्हें अलग-अलग ही खाएं। साथ में मिलाकर खाने से अंडे में मौजूद प्रोटीन, शहद के एंजाइमों को बाधित कर सकता है, जिससे आपके शरीर द्वारा शहद के पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है। साथ ही, पाचन भी बिगड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: मुरझाए चेहरे को दें शहद का पोषण, जानें इसके Face Packs बनाने के 5 अलग-अलग तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।