Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चौंकाने वाला मामला! करवट बदलते ही टूटी महिला की हड्डी, जानें कैसे खतरनाक है Vitamin-D की कमी?

    Updated: Sun, 25 May 2025 08:59 AM (IST)

    विटामिन-डी हड्डियों मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। महिलाओं में विटामिन-डी की कमी (Vitamin-D Deficiency in Women) एक आम समस्या है जिसके ...और पढ़ें

    Vitamin-D Deficiency: महिलाओं में विटामिन-डी की कमी के लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)
    Vitamin-D Deficiency: महिलाओं में विटामिन-डी की कमी के लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Vitamin-D की कमी के महिलाओं में होने वाली एक गंभीर समस्या है
    2. इसके कारण हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं
    3. विटामिन-डी का सबसे अच्छा सोर्स सूरज की रोशनी है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में एक खबर सामने आई कि चीन में एक महिला में विटामिन-डी की कमी (Vitamin-D Deficiency) इतनी खतरनाक हो चुकी थी कि बिस्तर पर करवट बदलने से उनकी हड्डी टूट गई। इस घटना से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि विटामिन-डी की कमी आपके लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। महिलाओं में विटामिन-डी की कमी (Vitamin-D Deficiency in Women) एक आम समस्या है, खासकर शहरी इलाकों में। इसका सबसे बड़ा कारण है- धूप से दूर रहना।

    विटामिन-डी हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, विटामिन-डी कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए जरूरी है। इसलिए इसकी कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती हैं (Vitamin-D Deficiency Symptoms)। आइए जानें कि विटामिन-डी की कमी से बचने के लिए महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    विटामिन-डी की कमी के लक्षण (Signs of Vitamin-D Deficiency)

    • थकान और कमजोरी महसूस होना
    • हड्डियों और जोड़ों में दर्द
    • मांसपेशियों में कमजोरी
    • कमजोर इम्युनिटी
    • बालों का झड़ना
    • घावों का धीरे-धीरे भरना
    • डिप्रेशन और मूड स्विंग

    यह भी पढ़ें: शरीर में दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ जाएं बॉडी दे रही है इन Vitamins की कमी का संकेत

    विटामिन-डी की कमी से होने वाली समस्याएं 

    • ऑस्टियोपोरोसिस और रिकेट्स- विटामिन-डी कैल्शियम अब्जॉर्प्शन के लिए जरूरी होता है। इसलिए इसकी कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और वयस्कों में ऑस्टियोपोरोसिस और बच्चों में रिकेट्स का रिस्क बढ़ जाता है।
    • कमजोर इम्युनिटी- विटामिन-डी इम्यून सिस्टम के लिए भी काफी जरूरी है। इसलिए इसकी कमी होने की वजह से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है।
    • मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी- विटामिन-डी मांसपेशियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। इसकी होने की वजह से मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी हो सकती है।
    • डिप्रेशन और मेंटल प्रॉब्लम्स- विटामिन-डी की कमी मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है। इसकी कमी के कारण डिप्रेशन, मूड स्विंग्स और एंग्जायटी की समस्या हो सकती है।

    विटामिन-डी की कमी को कैसे दूर करें? (How to Prevent Vitamin-D Deficiency)

    धूप लें

    विटामिन-डी का सबसे बेहतर सोर्स सूरज की रोशनी ही है। इसलिए रोज सुबह 10 बजे से पहले की धूप में 30 मिनट बिताने से शरीर में विटामिन-डी बनता है।

    खबरें और भी

    विटामिन-डी से भरपूर फूड्स

    • मछली- सालमन, टूना, मैकेरल
    • अंडे की जर्दी
    • दूध, दही और पनीर (फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स)
    • मशरूम
    • ऑरेंज जूस (फोर्टिफाइड)

    विटामिन-डी सप्लीमेंट्स

    अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी बहुत ज्यादा हो गई है, तो डॉक्टर आपको विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं। हालांकि, बिना डॉक्टर से पूछे ये सप्लीमेंट्स न लें, क्योंकि इससे विटामिन-डी टॉक्सीसिटी का रिस्क भी रहता है।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ हड्डियों को ही नहीं, आंतों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है Vitamin-D की कमी; ऐसे करें बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।