Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips For Women: जानिए एक महिला को कब जरूरी है गायनोकोलॉजिस्ट से मिलना

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 12:56 PM (IST)

    Health Tips For Women अगर आप भी अक्सर प्रजनन से जुड़ी समस्या को अनदेखा करती हैं तो इससे सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। कई बार महिलाओं को प्राइवे ...और पढ़ें

    Health Tips For Women: गायनोकोलॉजिस्ट से कब मिलना चाहिए?
    Health Tips For Women: गायनोकोलॉजिस्ट से कब मिलना चाहिए?

    HighLights

    1. वजाइनल डिस्चार्ज होना एक नेचुरल प्रक्रिया है।
    2. पेशाब में खून या तेज गंध भी आए, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips For Women: अक्सर महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट्स की समस्या को अनदेखा कर देती हैं या शर्म की वजह से भी किसी से कुछ कह नहीं पाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं, वजाइना को हेल्दी रखना कितना जरूरी है। इसके लिए आप एक स्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकती हैं।

    हालांकि गायनोलॉजिस्ट से मिलते समय महिलाएं अक्सर तनाव महसूस करती हैं, लेकिन किसी भी महिला को उसके प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी का इलाज स्री रोग विशेषज्ञ ही बता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कब जरूरी है स्री रोग विशेषज्ञ से मिलना।

    अनियमित पीरियड

    कुछ महिलाओं को अक्सर पीरियड्स में देरी, भारी रक्तस्राव या लंबे समय तक ब्लीडिंग होती है। ये समस्याएं हार्मोनल इमबैलेंस, पीसीओएस, थायरॉयड आदि के कारण भी हो सकती है। कई बार महिलाएं इन समस्याओं को अनदेखा कर देती हैं। इस स्थिति में गायनोलॉजिस्ट यानी स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    पेल्विक दर्द

    अगर आप लंबे समय से पेल्विक दर्द से परेशान हैं, तो इस स्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ से सम्पर्क करें। महिलाओं को पीरियड्स या संबंध बनाने के दौरान पेल्विक दर्द का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को संबंध बनाने के दौरान लगातार पेल्विक दर्द की समस्या होती है, यह एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी), फाइब्रॉएड या डिम्बग्रंथि सिस्ट जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है, इसलिए समय पर डॉक्टर से जरूर मिलें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं, कॉफी पीने का क्या है सही समय?

    वजाइनल डिस्चार्ज

    वजाइनल डिस्चार्ज होना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन जब इसका रंग या गंध अलग हो, तो यह चिंता का विषय है। ये परिवर्तन कई स्थितियों की ओर संकेत कर सकते हैं, जो महिलाओं की सेहत के लिए सही नहीं है ।

    वजाइनल डिस्चार्ज के कारण कई इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इस समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना आवश्यक है।

    यूटीआई इन्फेक्शन

    अगर आपको पेशाब करते समय दर्द और जलन की समस्या हो, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें। इसके अलावा पेशाब में खून या तेज गंध भी आए, तो डॉक्टर से परामर्श लेना काफी जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: वायरल फीवर के बाद कमजोरी और थकान से हैं परेशान, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik