Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर और गले का कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करने की गलती पड़ सकती है भारी

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 10:29 AM (IST)

    हर साल 27 जुलाई को World Head and Neck Cancer Day मनाया जाता है। सिर और गर्दन का कैंसर मुंह गले नाक साइनस जैसे हिस्सों में होता है। इसका अगर वक्त पर प ...और पढ़ें

    सिर और गले के कैंसर की इन लक्षणों से करें पहचान (Picture Courtesy: Freepik)
    सिर और गले के कैंसर की इन लक्षणों से करें पहचान (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हर साल 27 जुलाई को वर्ल्ड हेड एंड नेक कैंसर डे मनाया जाता है
    2. हेड और नेक कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है
    3. यह कैंसर गले, गाल, नाक, साइनस जैसे हिस्सों में हो सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। इनमें सिर और गर्दन भी शामिल हैं। हेड और नेक कैंसर(Head and Neck Cancer) के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 27 जुलाई को वर्ल्ड हेड एंड नेक कैंसर डे (World Head and Neck Cancer Day) मनाया जाता है।

    यह कैंसर में शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे मुंह, गला, नाक, साइनस, स्लाइवरी ग्लैंड्स और गर्दन में हो सकता है। इसके कुछ शुरुआती लक्षणों (Head and Neck Cancer Symptoms) की मदद अगर समय पर इसकी पहचान कर ली जाए, तो इससे बचा जा सकता है। आइए जानें हेड और नेक कैंसर के लक्षण कैसे होते हैं।

    गले और मुंह से जुड़े लक्षण

    • गले में लगातार खराश जो ठीक नहीं होती
    • निगलने में दर्द या तकलीफ (डिस्फेजिया)।
    • आवाज में बदलाव (भारीपन या कर्कशता)।
    • मुंह या जीभ पर घाव जो ठीक नहीं होते।
    • मुंह में सफेद या लाल धब्बे (ल्यूकोप्लाकिया या एरिथ्रोप्लाकिया)।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ स्मोकिंग या शराब ही नहीं, इन वजहों से भी युवाओं में बढ़ रहे Head and Neck Cancer के मामले

    कान और नाक से जुड़े लक्षण

    • लगातार कान में दर्द या बार-बार कान का इन्फेक्शन।
    • नाक से खून आना या लगातार बंद नाक।
    • साइनस में दर्द जो एंटीबायोटिक्स से भी न ठीक हो।

    चेहरे और गर्दन में असामान्य बदलाव

    • गर्दन या जबड़े में गांठ जो बढ़ती जाए।
    • चेहरे या गर्दन में सूजन (जिससे डेंचर ढीले पड़ने लगें)।
    • दांतों में दर्द या दांत ढीले होना (बिना किसी दंत समस्या के)।

    दूसरे वॉर्निंग साइन्स

    कब डॉक्टर से संपर्क करें?

    अगर ऊपर बताए गए लक्षण अगर 2-3 हफ्ते से ज्यादा बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से कॉन्टेक्ट करें। शुरुआती स्टेज में पहचान होने से इलाज आसान होता है।

    खबरें और भी

    हेड और नेक कैंसर से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

    • तंबाकू और शराब से परहेज करें।
    • HPV वैक्सीन लगवाएं (कुछ कैंसर HPV इन्फेक्शन से जुड़े होते हैं)।
    • नियमित डेंटल चेकअप करवाएं।
    • हेल्दी डाइट (फल और सब्जियों खाएं) और नियमित एक्सरसाइज करें।

    हेड और नेक कैंसर के लक्षण सामान्य समस्याओं जैसे लग सकते हैं, लेकिन इन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज न करें। सावधानी और समय पर जांच, जानलेवा कॉम्प्लिकेशन्स से बचा सकती है।

    यह भी पढ़ें- ये हैं सिर और गर्दन के प्रमुख Cancer, बचाव के लिए लाइफस्‍टाइल में करें बदलाव, पास भी नहीं भटकेगी बीमारी

    Source: 

    Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/14458-head-and-neck-cancer