Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो महीने तक हर रोज कर लें ये उपाय, छू मंतर हो जाएगी आपके पेट की चर्बी

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 09:35 AM (IST)

    प्रोबायोटिक्स आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और चर्बी कम करने में मदद करते हैं। आप प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं या प्रोब ...और पढ़ें

    how to lose belly fat naturally in 1 week करें पेट की चर्बी कम। ( Pic Courtesy : Freepik)
    how to lose belly fat naturally in 1 week करें पेट की चर्बी कम। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. पेट की चर्बी कम करने के लिए बनाएं टाइम टेबल
    2. खाना पीने का टाइम करें फिक्स
    3. एक्सरसाइज रोजाना हर हाल में करें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। How to lose fat पेट की चर्बी को लेकर लोग परेशान रहते हैं। पेट की चर्बी की वजह से लुक्स में खराबी लगती है। हर किसी को महसूस होता है कि अगर पेट की चर्बी न होती तो वह और सुंदर या हैंडसम लगता। लेकिन आप कुछ चीजों को अपनाकर पेट की चर्बी को गायब कर सकते हैं। आज हम आपको पेट की चर्बी को कम करने के कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : बिना इस जानकारी के Morning Walk पर जाने की मत करना भूल, फायदा तो दूर उल्टा पड़ जाएंगे मुसीबत में

    दिनभर खूब पीएं पानी

    दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका (Digestive System) पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और चर्बी कम होती है। कोशिश यह करें कि आप गुनगुना पानी पीएं। गुनगुना पानी एक तो आपके गले तो ठीक रखता है दूसरा आपकी पेट की चर्बी को कम करता है। 

    करते रहें नियमित व्यायाम

    (how to lose belly fat naturally in 1 week) हर दिन कम से कम 30 मिनट के लिए व्यायाम करना चाहिए। आप चलने, दौड़ने, साइकिल चलाने या योग करने जैसे व्यायाम कर सकते हैं। अगर आप ऐसा (Regular Exercise) व्यायाम करते हैं जिसमें आपको पसीना अधिक आता है तो यह और भी अच्छा है। जैसे कि रनिंग करना और पुश अप करने से आप अपने पेट को कम कर सकते हैं। 

    खूब ले संतुलित आहार

    अपने आहार में अधिक फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन शामिल करें। इससे आपको आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और चर्बी कम होती है। इसलिए पेट की चर्बी कम करने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। 

    खबरें और भी

    भोजन के बीच में अंतराल

    अपने भोजन के बीच में कम से कम 3-4 घंटे का अंतराल रखें। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और चर्बी कम होती है। भोजन के बीच गैप होना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप भोजन के बीच गैप नहीं लेते हैं तो ये पेट की चर्बी बढ़ने का कारण बन सकता है। 

    तनाव को कम करें

    तनाव आपके पेट की चर्बी को बढ़ा सकता है। इसलिए, तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान या अन्य तकनीकों का उपयोग करें। इसके साथ ही रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और चर्बी कम होती है। वहीं अल्कोहल और धूम्रपान आपके पेट की चर्बी को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, इनसे बचने की कोशिश करें।

    बता दें कि इन उपायों को नियमित रूप से करने से आपको अपने पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन, ध्यान रखें कि वजन कम करना एक धीमी और स्थिर प्रक्रिया है, इसलिए धैर्य रखें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से प्रयास करें।

    यह भी पढ़ें : इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूंगफली, वरना लगाने पड़ जाएंगे डॉक्टर के चक्कर