Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kidney Care in Diabetes: डायबिटीज की वजह से हो सकता है किडनी फेलियर, इन तरीकों से रखें इसका ख्याल

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 05:46 PM (GMT+05:30)

    डायबिटीज की वजह से किडनी पर काफी प्रभाव पड़ता है। इससे बचाव करना बहुत जरूरी है। ब्लड शुगर हाई होने की वजह से आपकी किडनी के नेफरोन डैमेज होने लगते हैं ...और पढ़ें

    किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है बढ़ता शुगर लेवल
    किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है बढ़ता शुगर लेवल

    HighLights

    1. डायबिटीज की वजह से किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
    2. इस वजह से हमारी किडनी ठीक से टॉक्सिन फिल्टर नहीं करती।
    3. ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kidney Care in Diabetes: डायबिटीज कितनी खतरनाक बीमारी है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह आपके शरीर के लगभग सभी अंगों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। ब्लड शुगर लेवल कम न किया जाए, तो यह आपके शरीर के बाकी अंगों के साथ-साथ, आपकी किडनी को भी काफी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। अगर लंबे समय तक यह परेशानी रह जाए, तो डायबिटीक नेफरोपेथी की समस्या हो सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी किडनी का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं, क्या है डायबिटीक नेफरोपेथी और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव।

    क्या है डायबिटीक नेफरोपेथी?

    डायबिटीड नेफरोपेथी को डायबिटीज रिलेटेड किडनी डिजीज भी कहते हैं। डायबिटीज कंट्रोल न होने की वजह से होने वाली इस बीमारी में, किडनी के नेफरोन डैमेज होने लगते हैं और आपकी किडनी बेहतर तरीके से टॉक्सिन्स को फिल्टर नहीं कर पाती। इस कारण से, शरीर में टॉक्सिन इकट्ठा होने लगते हैं। डायबिटीक नेफरोपेथी इतनी गंभीर कंडिशन है कि यह धीरे-धीरे आपकी किडनी के नेफरॉन को प्रभावित करती है, जो आगे चलकर किडनी फेलियर का कारण भी बन सकती है। हालांकि, कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: कमजोर हड्डियां कर सकती हैं आपको जीवन की दौड़ में पीछे, इन फूड आइटम्स के करें कैल्शियम की कमी दूर

    क्या हैं इसके लक्षण?

    • चेहरे, हाथ और पैरों में सूजन
    • सांस लेने में तकलीफ
    • भूख न लगना
    • मूत्र में झाग
    • मितली आना
    • उल्टी होना
    • ब्लड प्रेशर हाई होना
    • थकावट
    • सोचने और समझने में तकलीफ होना
    • रूखी त्वचा

    कैसे करें इससे बचाव?

    • डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की कोशिश करें। ये दोनों इसके प्रमुख कारण हैं। इसलिए डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का इलाज करवाएं और कोशिश करें कि ये नियंत्रित रहें।
    • अपने खाने में सोडियम, प्रोटीन और पोटेशियम की मात्रा को नियंत्रित करें। शरीर में इनकी मात्रा अधिक होने की वजह से आपकी किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे नेफरोन डैमेज हो सकते हैं।
    • स्मोक करने से आपकी किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्मोकिंग न करें।
    • रोज एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम रहेगा, जिससे डायबिटीज की वजह से होने वाली परेशानियां कम होती हैं और आपकी किडनी पर भी कम प्रभाव पड़ता है।
    • डॉक्टर से मिलें। अगर आपको डायबिटीक नेफरोपेथी के कोई भी लक्षण नजर आएं या ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल न हो पाए, तो अपने डॉक्टर से मिलें और इसका इलाज कराएं।

    यह भी पढ़ें:  फिक्स समय पर खाना खाने से मिल सकते हैं सेहत के कई लाभ, जानें कैसे अपनाएं खाने की हेल्दी आदतें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी