Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किडनी डैमेज से बचने के लिए रोज खाना शुरू कर दें 4 चीजें, हम नहीं डॉक्टर दे रहे हैं ये सलाह

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 09:29 AM (IST)

    किडनी को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट लेनी जरूरी है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी किडनी पर पड़ता है। इसलिए डाइट (Diet for Kidney) में ऐसी चीजो ...और पढ़ें

    Kidney को हेल्दी रखेंगे ये 4 फूड्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Kidney को हेल्दी रखेंगे ये 4 फूड्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. किडनी को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट जरूरी है
    2. लो पोटेशियम वाले फूड्स किडनी के लिए फायदेमंद होते हैं
    3. कुछ फूड्स किडनी को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से किडनी डिजीज के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम और आप अपनी किडनी का थोड़ा एक्स्ट्रा ख्याल रखें (Kidney Health Tips)। आपको बता दें कि किडनी ब्लड से टॉक्सिन्स फिल्टर करने और बॉडी में फ्लूड बैलेंस मेंटेन करने का काम करती है। ऐसे में अगर किडनी स्वस्थ नहीं होगी, तो पूरे शरीर पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इसलिए किडनी को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट (Healthy Diet for Kidney) लेना जरूरी है। हार्वर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने किडनी एक पोस्ट के जरिए किडनी के लिए कुछ हेल्दी फूड्स (Foods for Healthy Kidney) बताए हैं। आइए जानें इन फूड्स के बारे में।

    हर्ब्स- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

    हर्ब्स जैसे ऑरिगेनो, पार्सले और सिलेंट्रो और ऑरीगेनो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि ये किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं और किडनी को डैमेज होने से बचाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में इन हर्ब्स को जरूर शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: रात में नजर आने वाले 5 लक्षण चीख-चीखकर बताते हैं खराब हो गई है क‍िडनी, तुरंत भागे डॉक्‍टर के पास

    View this post on Instagram

    A post shared by Saurabh Sethi (@doctor.sethi)

    बीट्स- नाइट्रेट्स से भरपूर

    बीट्स (चुकंदर) किडनी के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। इसमें नाइट्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो किडनी में ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारियों का एक अहम कारण है, इसलिए बीट्स खाने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। बीट्स में फाइबर, फोलेट और विटामिन-सी भी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद बीटालेन एंटी-ऑक्सीडेंट किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाता है। इसलिए बीट्स को जरूर डाइट में शामिल करें।

    ब्लूबेरीज- लो पोटेशियम, हाई न्यूट्रिएंट्स

    ब्लूबेरीज किडनी के लिए बहुत फायदेमंद हैं, क्योंकि इनमें पोटेशियम की मात्रा कम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को अक्सर पोटेशियम की मात्रा कम लेने की सलाह दी जाती है और ब्लूबेरीज इसके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी और फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंथोसायनिन किडनी को इंफ्लेमेशन से बचाता है।

    खबरें और भी

    मैकाडीमिया नट्स- लो फॉस्फोरस, हेल्दी फैट्स

    मैकाडीमिया नट्स में फॉस्फोरस कम और हेल्दी फैट्स ज्यादा होते हैं, जो किडनी फंक्शन के लिए फायदेमंद हैं। साथ ही, इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए भी अच्छे हैं। ये नट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। इसलिए रोजाना एक मुट्ठी मैकाडीमिया नट्स खाने से किडनी स्वस्थ रहती है।

    यह भी पढ़ें: लिवर और किडनी में जमा गंदगी साफ करेंगे ये 5 ड्रिंक्स, रोज पीने से शरीर की सूजन भी होगी कम