Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या है कोर‍ियंस की फ‍िटनेस का राज? आपको भी स्‍ल‍िम-ट्रि‍म बना सकती है उनकी ये 7 आदतें

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 10:34 AM (IST)

    आज के समय में हर कोई स्‍ल‍िम-ट्र‍िम रहना चाहता है। हालांकि भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का खास ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। वे मोटापे से ग्रस‍ि ...और पढ़ें

    ऐसे खुद को फ‍िट रखते हैं कोर‍िया के लोग। (Image Credit- Freepik)
    ऐसे खुद को फ‍िट रखते हैं कोर‍िया के लोग। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फर्मेंटेड फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
    2. कुछ हेल्‍दी आदतें अपनाकर आप भी वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
    3. कोर‍िया के लोगों की फ‍िटनेस का ये राज आपको भी जानना चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज की भाग दौड़ भरी ज‍िंदगी में हर क‍ोई क‍िसी न क‍िसी बीमारी से ग्रस‍ित है। मोटापा भी उन्‍हीं में से एक है। मोटापे से कई बीमार‍ियां भी बढ़ जाती हैं। इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। इसके ल‍िए लोग डाइट‍िंग, ज‍िम न जाने क्‍या-क्‍या करते हैं। हर क‍िसी की चाहत होती है क‍ि उनकी बॉडी स्‍ल‍िम द‍िखे। हालांक‍ि आपने कभी कोर‍िया के लोगों काे नोट‍िस क‍िया है? वे द‍िखने में ज‍ितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही फ‍िट भी होते हैं। वे अपनी फ‍िटनेस को लेकर बेहद जागरूक होते हैं।

    वहां के लोग कुछ खास आदतें अपनाते हैं जिससे उनका पेट अंदर रहता है और शरीर भी फिट रहता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि कोर‍िया के लोगों की लाइफस्‍टाइल क्‍या होती है। वे फ‍िट रहने के ल‍िए क्‍या करते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    कई हिस्सों में खाते हैं खाना

    कोरियन लोग एक बार में बहुत सारा खाना नहीं खाते हैं। वे खाना कम मात्रा में खाते हैं लेकिन दिन में 4-5 बार खाते हैं। इससे पेट ज्यादा नहीं भरता और खाना आसानी से पच भी जाता है। आप भी कोशिश करें कि एक साथ बहुत सारा न खाएं।

    खाते हैं घर का बना हेल्दी खाना

    वहां के लोग बाहर का तला-भुना कम खाते हैं। वो उबला हुआ, कम मसाले वाला और सब्जियों से भरा खाना ज्‍यादा खाते हैं। इससे उनकी बॉडी में फैट नहीं जमा हो पाता है। कोशिश करें कि घर का सादा और हल्का खाना खाएं। ज्यादा तेल और मसाले पेट की चर्बी बढ़ाते हैं।

    खबरें और भी

    फॉरेस्ट बेदिंग

    कोरिया में फॉरेस्ट बेदिंग एक फेमस प्रैक्टिस है, जिसमें नेचर के साथ समय बिताने पर जोर दिया जाता है। इसलिए आप भी कोशिश करें कि दिन में कुछ समय नेचर के साथ ब‍िताएं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर रहेगी। आपकी फिजिकल हेल्थ भी दुरुस्त रहेगी।

    यह भी पढ़ें: क्‍या होगा अगर एक महीने के लि‍ए चीनी खाना बंद कर दें? हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले 7 बदलाव

    हर दिन टहलना या हल्का व्यायाम

    कोरियन लोग रोज चलने की आदत रखते हैं। वो लिफ्ट की जगह सीढ़ियाें का इस्‍तेमाल करते हैं। पास की जगहों पर पैदल जाते हैं। रोज कम से कम 30 मिनट टहलने की आदत डालें। इससे पेट की चर्बी धीरे-धीरे घटती है।

    ज्यादा पानी पीना

    कोर‍ियंस दिन भर में खूब पानी पीते हैं। पानी पीने से शरीर के अंदर जमी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इससे वेट भी तेजी से लॉस होता है। कोशिश करें कि दिन में चार से पांच लीटर पानी जरूर प‍िएं।

    फर्मेंटेड फूड

    कोरियन लोग "किमची" नाम की डिश खाना बेहद पसंद करते हैं। ये सब्जियों से बनती है और उसमें खमीर होता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और पेट में गैस या सूजन नहीं होती। भारत में आप दही या छाछ पी सकते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं।

    जल्दी सोना, जल्दी उठना

    कोरियन लोग रात को देर तक नहीं जागते हैं। फोन का इस्‍तेमाल भी बेहद कम करते हैं। उनका मानना है कि समय पर सोने और उठने से शरीर को हेल्‍दी रखा जा सकता है। देर से सोने और सुबह देर से उठने से पेट में गैस बनती है। मोटापा भी तेजी से बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें: Korean Lifestyle Tips: त्वचा ही नहीं सेहत भी सुधारती है कोरियन लाइफस्टाइल, इन आदतों से बनाएं खुद को हेल्दी

    यह भी पढ़ें: Fitness Tips: बस 15 मिनट की इन एक्सरसाइजेस से रख सकते हैं खुद को फिट एंड एक्टिव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।