Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Drinks For Bloating: ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, तो पिएं ये 5 तरह के ड्रिंक्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 12:11 PM (GMT+05:30)

    Drinks For Bloating इन दिनों गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ी समस्या आम हो गई है। पेट से जुड़ी बीमारियां गैस ब्लोटिंग कब्ज आदि से ...और पढ़ें

    Drinks For Bloating: पेट फूलने की है समस्या, तो सुबह पिएं ये ड्रिंक्स
    Drinks For Bloating: पेट फूलने की है समस्या, तो सुबह पिएं ये ड्रिंक्स

    HighLights

    1. जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है।
    2. ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए ककड़ी, पुदीना और नींबू का ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।
    3. आप अपने दिन की शुरुआत सेंधा नमक से बने ड्रिंक से कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Drinks For Bloating: आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण पाचन संबंधी समस्या आम है। कई बार खाना सही तरीके से न पचने के कारण ब्लोटिंग होने लगती है। इससे पेट में दर्द भी महसूस होता है। अक्सर लोगों को सुबह उठने के बाद पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अक्सर ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं, तो सुबह ये असरदार ड्रिंक्स पी सकते हैं। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।

    जीरा वाटर

    जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें कार्मिनेटिव प्रभाव होते हैं जो आपके पेट को ठंडा रखते हैं। सुबह खाली पेट जीरा वाटर पीने से सूजन, एसिडिटी आदि से राहत पा सकते हैं।

    हल्दी की चाय

    हल्दी सदियों से चिकित्सा पद्धति का एक हिस्सा रही है। आप इसका इस्तेमाल कर पाचन संबंधी समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में हल्दी, अदरक, काली मिर्च और थोड़ा शहद मिलाएं और इसका आनंद लें। यह ब्लोटिंग समस्या को दूर करने में कारगर है।

    अदरक और नींबू की चाय

    अक्सर लोग सुबह की शुरुआत चाय से ही करते हैं। अगर आप दूध वाले चाय की जगह अदरक और नींबू से बने चाय पीते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी और अपच से राहत मिल सकता है। यह आंत संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए भी कारगर माना जाता है।

    खबरें और भी

    ककड़ी-पुदीना का ड्रिंक

    ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए ककड़ी, पुदीना और नींबू का ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। पुदीना पेट को ठंडा रखता है, तो वहीं खीरा और नींबू शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत के लिए जरूरी है।

    सेंधा नमक का पानी

    सेंधा नमक को पिंक साल्ट के नाम से भी जाना जाता है। आप अपने दिन की शुरुआत सेंधा नमक से बने ड्रिंक से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अदरक को पानी में उबालना है। इसमें थोड़ा-सा नमक और शहद मिलाएं। जब यह ड्रिंक गुनगुना हो जाए, तो इसे पी सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik