Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोच-समझकर करें खानपान में इन तेलों का इस्तेमाल, जो फायदे से ज्यादा पहुंचा सकते हैं नुकसान

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 02:25 PM (IST)

    खाना बनाने के लिए रिफाइंड तेल का इस्तेमाल साथ ही एक ही तेल को बार-बार यूज करना सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखन ...और पढ़ें

    सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है ये तेल
    सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है ये तेल

    HighLights

    1. खाना बनाने का तरीका डाल सकता है आपकी सेहत पर बहुत ज्यादा प्रभाव
    2. खाने में किन तेलों का इस्तेमाल सेहत के लिए होता है नुकसानदेह?
    3. हेल्दी कुकिंग के तरीके।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अगर आप सब्जियों, दालों, बीजों और अन्य दूसरी चीजों में मौजूद न्यूट्रिशन को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में बॉडी में पहुंचाना चाहते हैं, तो उन्हें सही तरीके से पकाना बहुत ही जरूरी है। तेज आंच पर, प्रेशर कुक करके या फिर बहुत ज्यादा मिर्च मसालों के साथ पका खाना स्वाद में मजेदार लग सकता है, लेकिन इससे शरीर को कितना फायदा पहुंचेगा इसकी कोई गारंटी नहीं होती। खाना बनाने के दौरान एक और चीज़ है, जिस पर हम बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते, वो है कुकिंग ऑयल। जी हां, कुकिंग ऑयल्स तो सीधा-सीधा हमारी सेहत तो नुकसान पहुंचाते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

    पॉम ऑयल

    पॉम ऑयल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। सैचुरेटेड फैट आपके एलडीएल (खराब) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के साथ स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादा मात्रा में पॉम ऑयल के सेवन से वजन और मोटापा बढ़ने की भी संभावना रहती है। हार्ट के अलावा इससे डायबिटीज और कुछ कैंसर जैसी समस्याओं के होने का भी खतरा बढ़ सकता है। और तो और पॉम ऑयल से पाचन संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। 

    सोयाबीन ऑयल

    सोयाबीन ऑयल वनस्‍पतिक ऑयल है। जो वैसे तो सेहत के लिए हेल्दी है क्‍योंकि इसमें फैटी एसिड मौजूद होता है। सोयाबीन के तेल का सेवन करने पर कई प्रकार की सेहत संबंधी समस्‍याओं से बचे रहा जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों को इस तेल का सेवन करने से एलर्जी की समस्‍या हो सकती है। स्‍त्री रोग, मूत्राशय और मोटापे से ग्रसित लोगों को सोयाबीन के तेल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं अगर आप किसी बीमारी के लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही इस तेल को खानपान में शामिल करें। 

    कनोला तेल 

    कनोला ऑयल ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो कई तरह पदार्थों में भी मौजूद होता है। इसका ज्यादा सेवन शरीर में ओमेगा -6 के लेवल को बढ़ा सकता है। सूजन के साथ मोटापा, हृदय रोग और अल्जाइमर का कारण बन सकता है। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ा सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- Vitamin C Role in Body: विटामिन सी की कमी और अधिकता दोनों ही है शरीर के लिए नुकसानदायक, जानें कैसे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik