यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या Sex के बाद यूरिन करने से कम हो सकता है UTI का रिस्क? यहां जानें बचाव के तरीके
आपने कई लोगों से सुना होगा कि सेक्स के बाद यूरिन करना चाहिए। इससे इन्फेक्शन का रिस्क कम होता है लेकिन क्या सच में सेक्स के बाद यूरिन करने से UTI का रि ...और पढ़ें

HighLights
- सेक्स के दौरान यूटीआई का रिस्क बढ़ जाता है।
- यूटीआई यूरिनरी ट्रैक्ट में होने वाला एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है।
- यूटीआई होने पर यूरिन करते समय दर्द और ब्लीडिंग होती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। UTI Prevention Tips: यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) एक आम इन्फेक्शन है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट में होता है। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में यूटीआई होने का खतरा ज्यादा रहता है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यूटीआई के इन रिस्क फैक्टर्स में सेक्स भी शामिल है।
जी हां, सेक्स के दौरान भी यूटीआई का रिस्क रहता है। इसलिए कई लोग सलाह देते हैं कि सेक्स के बाद यूरिनेट करना (UTI risk reduction tips) चाहिए, लेकिन क्या यह सही में कारगर है? आइए डॉ. मनन गुप्ता (एलांटिस हेअल्थ्केयर, नई दिल्ली के आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी, चेयरमैन हेड ऑफ डिपार्टमेंट) से जानते हैं इस बारे में।
क्यों होता है सेक्स के बाद यूटीआई (UTI)?
सेक्स के दौरान, बैक्टीरिया वेजाइना या पीनस से यूरिनरी ट्रैक्ट में प्रवेश कर सकते हैं। ये बैक्टीरिया ब्लैडर तक पहुंचकर इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं। यूरिनरी ट्रैक्ट छोटा और सीधा होने के कारण महिलाओं में यह समस्या ज्यादा होती है।
यह भी पढ़ें: सेक्स के दौरान लापरवाही पड़ सकती है भारी, आसानी से हो जाएंगे जानलेवा इन्फेक्शन का शिकार!
क्या यूरिन करने से यूटीआई का खतरा कम होता है?
हां, सेक्स के बाद यूरिन करने से यूटीआई का खतरा कम हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूरिन करने से यूरिनरी ट्रैक से बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। यह एक आसान और असरदार तरीका है, जिससे आप यूटीआई से बचाव कर सकते हैं।
खबरें और भी
सेक्स के कितनी देर बाद यूरिन करना चाहिए?
सेक्स के तुरंत बाद यूरिन करना सबसे अच्छा है। इससे यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद ज्यादातर बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।
क्या केवल यूरिन करना ही काफी है?
यूरिन करने के अलावा, आप कुछ अन्य उपाय भी कर सकते हैं, जैसे-
- पानी ज्यादा मात्रा में पिएं- इससे यूरिन ज्यादा आएगा और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
- कॉटन की अंडरवियर पहनें- सिंथेटिक कपड़े पसीना नहीं सोखते हैं और बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं।
- सेक्स के बाद खुद को साफ करें- सेक्स के बाद गर्म पानी और साबुन से खुद को साफ करें।
- शुगर कम करें- ज्यादा शुगर का लेवल यूरिन में बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
कब डॉक्टर को दिखाएं?
यदि आपको बार-बार यूरिन आने की समस्या है, यूरिन करते समय जलन होती है, यूरिन का रंग बदल गया है या यूरिन में खून आ रहा है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ये यूटीआई के लक्षण हो सकते हैं।
यूटीआई के अन्य लक्षणों में बुखार, कमर दर्द और मतली शामिल हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं में यूटीआई ज्यादा गंभीर हो सकता है। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इसे लेकर ज्यादा सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: क्या ऑफिस का टॉयलेट बन सकता है UTI की वजह? यहां जानें कैसे करें इससे बचाव