यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पेड़-पौधों के लिए ही नहीं सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी है Epsom Salt, जानें इसके पानी से नहाने के फायदे
अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो आपने कभी Epsom Salt का नाम सुना ही होगा। यह एक तरह का सॉल्ट है तो ग्नीशियम और सल्फेट का एक मिनरल कंपाउंड होता है। इस क ...और पढ़ें

HighLights
- गाडर्निंग के शौकीन कई लोग एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt) का इस्तेमाल करते हैं।
- यह एक तरह का सॉल्ट है, जो पेड़-पौधों की अच्छी ग्रोथ में मदद करता है।
- हालांकि, पेड़- पौधों के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt) नाम से तो सॉल्ट है, लेकिन असल में ये मैग्नीशियम और सल्फेट का एक मिनरल कंपाउंड है। इंग्लैंड में जिस जगह इसकी हार्वेस्टिंग होती है, उसके नाम पर ही इसका एप्सम नाम पड़ा। यह आमतौर पर गार्डनिंग आदि में इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से पौधों को अच्छी ग्रोथ में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें मौजूद मैग्नीशियम पौधे के लिए बेहद फायदेमंद है।
हालांकि, पेड़-पौधों के अलावा यह सॉल्ट सेहत और त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होता है। शोध के अनुसार त्वचा इस सॉल्ट को सोख लेती है, जिससे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का ये बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। इससे मिलने वाले फायदों के लिए आप इसे पानी में मिलाकर नहा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पानी से नहाने के फायदे-
यह भी पढ़ें- स्वाद-स्वाद में खा जाते हैं ज्यादा खीरे, तो सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
कैसे इस्तेमाल करें एप्सम सॉल्ट
- एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।
- सबसे पहले टब में बिना सेंट वाला एप्सम सॉल्ट डालें।
- अब हल्का गर्म पानी डालें।
- इसे 15 मिनट के लिए भिगो दें।
- इसके बाद लगभग आधे घंटे के लिए इस पानी में लेट जाएं।
एप्सम सॉल्ट के फायदे
- यह मैग्नीशियम का लेवल सुधारता है। मैग्नीशियम शरीर के सभी एंजाइम को संचालित करने में मदद करता है। शरीर के सभी मुख्य अंगों को मैग्नीशियम की जरूरत होती है। यह ब्रेन में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे बेहतर महसूस होता है।
- यह यूटरस को रिलैक्स करता है और क्रैंप्स बढ़ाने वाले प्रोस्टाग्लैंडिन को कम करता है, जिससे पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिलता है।
- एप्सम सॉल्ट में मौजूद सल्फेट शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। यह न्यूट्रिएंट को सोखने में मदद करता है और टॉक्सिन को शरीर से फ्लश करता है। इस तरह ये शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
- यह एड्रिनलाइन के लेवल को बढ़ाता है, जिससे मूड बेहतर होता है।
- यह एक अच्छा एक्सफोलिएंट है, जो स्किन को मुलायम बनाता है।
- यह कब्ज से राहत दिलाता है।
- यह ग्लूटामेट को संतुलित करता है।
- इससे बेहतर नींद आती है।
- यह शरीर के दर्द से राहत दिलाता है।
- यह मांसपेशियों के तनाव को कम करता है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है।
- यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है।
- किसी सर्जरी के कुछ दिनों बाद एप्सम सॉल्ट में नहाने से हीलिंग बेहतर होती है।
- यह स्प्रेन और सूजन से राहत दिलाता है।
- यह क्लॉग्ड मिल्क डक्ट को क्लियर करता है।
- यह सर्दी और खांसी से राहत दिलाता है। यूक्लीप्टस तेल से साथ मिला कर नहलाने से दोगुना आराम मिलता है।
- यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है, जिससे दर्द से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से राहत दिलाती है जुकीनी, जानिए इसे खाने के 5 जबरदस्त फायदे
Picture Courtesy: Freepik