Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cucumber Side Effects: स्वाद-स्वाद में खा जाते हैं ज्यादा खीरे, तो सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 09:51 PM (IST)

    गर्मियों में मौसम में खीरा खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। यह शरीर में पानी की कमी तो पूरी करता है लेकिन बावजूद इसके आपकी सेहत को कई नुकसान भी दे सकत ...और पढ़ें

    फायदे तो सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं खीरे खाने से होने वाले नुकसान?
    फायदे तो सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं खीरे खाने से होने वाले नुकसान?

    HighLights

    1. खीरे का सेवन सलाद, रायता और सब्जी आदि के तौर पर खूब किया जाता है।
    2. खीरा खाने से सिर्फ फायदे ही नहीं, बल्कि पेट फूलने और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
    3. खीरे में कूक्रिबिटिन नामक एक विषैला पदार्थ भी पाया जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cucumber Side Effects: विटामिन सी, के, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर खीरा गर्मियों में कई लोग शौक से खाते हैं। बेशक इसके फायदे बहुत हैं, लेकिन क्या आप इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? जी हां, शरीर को कई लाभ पहुंचाने वाला खीरा आपकी सेहत को कुछ ऐसे नुकसान भी दे सकता है, जिन्हें किसी भी सूरत में अनदेखा नहीं किया जा सकता है। आइए जानें इनके बारे में।

    हाइपरकलेमिया

    खीरे में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल जरूर होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वाद-स्वाद में इन्हें ज्यादा खा लेने से हाइपरकलेमिया जैसी हेल्थ कंडीशन से जूझना पड़ सकता है, जिसमें न सिर्फ किडनी से जुड़े रोग हो सकते हैं, बल्कि इससे गैस, एसिडिटी, सूजन और ऐंठन भी हो सकती है।

    डिहाइड्रेशन

    आप सोचेंगे कि भला पानी से भरपूर खीरा शरीर को डिहाइड्रेशन की चपेट में कैसे ला सकता है? तो बता दें, कि खीरे के बीज फाइबर रिच होते हैं, लेकिन इनमें कुकर्बिटिन नामक कम्पाउंड भी ज्यादा पाया जाता है, ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है और आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्यों जरूरी है आम को पानी में भिगोना, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली वजहें

    कब्ज की परेशानी

    अगर आपका खाना भी बिना खीरे के पचता नहीं है और आप रात में भी इसका सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज के शिकार भी बन सकते हैं। बता दें, कि यह आसानी से पचता नहीं है। ऐसे में सोने से ठीक पहले इसका सेवन करना बिल्कुल भी सही नहीं है।

    खबरें और भी

    साइनस की समस्या

    खीरा तासीर में ठंडा होता है, ऐसे में अगर आपको भी बदलते मौसम में खांसी-जुकाम या गले में खराश और कफ की परेशानी रहती है, तो इसके ज्यादा सेवन से बच सकते हैं, क्योंकि ये आपकी इन परेशानियों को बढ़ा सकता है। साथ ही, साइनस की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी इसका ज्यादा सेवन सही नहीं है।

    प्रेग्नेंट महिलाओं को परेशानी

    गर्भवती महिलाओं के लिए भी खीरे का ज्यादा सेवन परेशानी खड़ी कर सकता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होने से आपको बार-बार पेशाब आने की प्रॉब्लम हो सकती है। साथ ही, यह अपच को भी बढ़ा देता है, जो कि मां और बच्चे की सेहत के लिए अच्छी बात नहीं है।

    यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों से लेकर कब्ज से राहत दिलाने तक, जानिए गर्मियों में सत्तू पीने के 5 गजब फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik