Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या है Vibrio vulnificus जिससे दूषित मछली खाने पर काटने पड़े महिला के हाथ-पैर, जानें इसके बारे में सबकुछ

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 01:50 PM (IST)

    Vibrio vulnificus कैलिफोर्निया में विब्रियो वल्निकस नामक बैक्टीरिया से दूषित तिलापिया खाने पर एक महिला के हाथ-पैर काटने पड़े। विब्रियो वल्निकस एक प्रक ...और पढ़ें

    जानें क्या है विब्रियो वुल्निफिकस और इसके लक्षण
    जानें क्या है विब्रियो वुल्निफिकस और इसके लक्षण

    HighLights

    1. हाल ही में कैलिफॉर्निया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
    2. यहां तिलापिया मछली खाने के बाद एक महिला के हाथ-पैर काटने पड़े।
    3. आइए जानते हैं उस बैक्टीरिया के बारे में, जिसकी वजह से महिला की यह हालत हुई।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vibrio vulnificus: हाल ही में कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को मछली खाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपने दोनों हाथ-पैर गंवाने पड़े। क्या आपने कभी सोचा है कि किसी दूषित चीज को खाने की वजह से ऐसा भी कुछ हो सकता है। शायद ही कभी किसी ने एक सोचा हो, लेकिन कैलिफोर्निया से सामने आया यह मामला कल्पना से परे है।

    दरअसल, हुआ कुछ यूं कि कैलिफोर्निया की एक 40 वर्षीय लॉरा बाराजस ने एक लोकल मार्केट से एक तिलापिया (Tilapia) मछली खरीद, जो विब्रियो वल्निकस नामक एक एक जानलेवा फ्लैश ईटिंग बैक्टीरिया से इन्फेक्टेड थी। इस दूषित मछली को खाने के बाद महिला के शरीर में संक्रमण फैल गया, जिसकी वजह से उनके दोनों हाथ-पैर काट पड़े। आइए जानते हैं क्या है यह जानलेवा बैक्टीरिया और इससे जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में-

    क्या है विब्रियो वुल्निफिकस (Vibrio vulnificus)?

    क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक विब्रियो वल्निकस एक जानलेवा बैक्टीरिया है, जो कच्चा या अधपका सी-फूड खाने पर आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह खुले घावों को भी संक्रमित कर सकता है। यह बैक्टीरिया विब्रियोसिस के एक गंभीर रूप का कारण बनता है, जो तेजी से सेप्सिस, शॉक और बड़े, फैलने वाले फफोले या छाले का कारण बन सकता है, जो टिशू को खत्म कर देते हैं।

    यह भी पढ़ें- मछली खाने के बाद काटने पड़े महिला के हाथ-पैर, जानें सी-फूड खाते समय क्या सावधानियां रखें

    कैसे फैलता है विब्रियो वुल्निफिकस?

    विब्रियो वल्निकस बैक्टीरिया विब्रियोसिस के सबसे गंभीर रूपों का कारण बनता है। यह कच्ची शेलफिश (आमतौर पर सीप) खाने से फैलता है। इसके अलावा यह समुद्री या खारे पानी में हमारे घाव या किसी चोट के संपर्क में आने से भी शरीर में प्रवेश कर सकता है।

    खबरें और भी

    विब्रियो वुल्निफिकस के लक्षण

    • बुखार
    • त्वचा में लालिमा
    • दर्दनाक दाने
    • डायरिया
    • चक्कर आना
    • दिल की तेज धड़कन
    • पस वाले भरे छाले
    • जी मिचलाना

    निदान एवं उपचार

    शरीर के इस बैक्टीरिया के आने के बाद बुखार, दस्त और दाने इस संक्रमण के पहले लक्षण होते हैं। ऐसे में ब्लड, टिशू, म्यूकस या स्टूल टेस्ट के बाद ही इसका सही निदान किया जा सकता है।

    विब्रियो वुल्निफिकस से बचाव

    • विब्रियो वुल्निफिकस से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि कभी भी अधपका समुद्री भोजन न खाएं।
    • सी-फूड खाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि यह अच्छी तरह से उबाला हुआ और पकाया हुआ हो।
    • पके हुए और बिना पके समुद्री भोजन को एक साथ न रखकर अलग-अलग रखें।
    • मछली जैसे समुद्री भोजन पकाने के बाद हमेशा अपने हाथ अच्छी तरह से धोएं।
    • अगर आपको कोई घाव या खरोंच है, तो समुद्री या खारे पानी से दूर रहें।

    यह भी पढ़ें- बच्चों में तेजी से फैल रहे डेंगू के मामले, इन लक्षणों और संकेतों से करें इसकी पहचान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik