Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin-B12 की कमी दूर करते-करते ज्यादा तो नहीं हो गई डोज? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान!

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 02:05 PM (IST)

    विटामिन-बी12 ( vitamin B12 overdose side effects) शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, तंत्रिका तंत्र और डीएनए संश्लेषण क ...और पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं ले रहे ज्यादा विटामिन-बी12 (Picture Credit- Freepik)

    कहीं आप भी तो नहीं ले रहे ज्यादा विटामिन-बी12 (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन-बी12 एक जरूरी पोषक तत्व हैं।

    2. आमतौर पर इसकी कमी समस्या का कारण बनती है।

    3. हालांकि, इसकी ज्यादा मात्रा भी हानिकारक हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में कई सारे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो हमें हेल्दी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स शामिल होते हैं, तो हमारे शरीर में अलग-अलग फंक्शन के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन-बी12 (vitamin B12 overdose symptoms) इन्हीं में से एक है, जो एक जरूर विटामिन माना जाता है। 

    यह कई मायनों में जरूरी होता है। विटामिन-बी12 (excess B12 side effects) रेड ब्लड सेल्स के फॉर्मेशन, नर्वस सिस्टम की फंक्शनिंग और डीएनए सिंथसिस के लिए भी जरूरी माना जाता है। हालांकि, बदलती लाइफस्टाइल और खानपान को लेकर होने वाली लापरवाही की वजह से लोगों में इस जरूरी विटामिन की कमी होने लगती है, जिससे कई तरह की समस्याएं होने लगती है। 

    हालांकि, कई बार इसकी कमी पूरा करने के चक्कर में लोग जरूरत से ज्यादा विटामिन-बी12 (vitamin B12 overdose side effects) लेने लगते हैं, जिसके भी काफी नुकसान है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ जरूरत से ज्यादा विटामिन-बी12 लेने के नुकसानों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- तेजी से दूर होगी Vitamin-B12 की कमी! सोने से पहले दूध के साथ खाएं ये 3 चीजें

    चक्कर आना और सिरदर्द

    कुछ लोगों को विटामिन-बी12 की ज्यादा डोज लेने की वजह से चक्कर आने या सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, फिलहाल इसकी सटीक वजह सामने नहीं आ पाई है, लेकिन यह लक्षण रक्त प्रवाह या दबाव में अचानक बदलाव के कारण नजर आ सकते हैं। अगर आपको भी रोजाना B12 सप्लीमेंट के बाद चक्कर आने या सिरदर्द की समस्या होती है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

    खबरें और भी

    किडनी से जुड़ी समस्या

    अगर आप किडनी की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो विटामिन-बी12 के हाई डोज से सावधान रहना जरूरी है। कुछ स्टडीज से यह पता चला है कि किडनी की समस्या से परेशान लोगों में एक्स्ट्रा बी12 जमा हो सकता है, जिससे सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

    पाचन संबंधी परेशानी

    जरूरत से ज्यादा B12 होने पर आपको पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति को मतली, ब्लोटिंग या दस्त की समस्या हो सकती है। हालांकि ये खतरनाक नहीं हैं, लेकिन ये लक्षण असुविधाजनक हो सकते हैं और लगातार हाई डोज लेने की वजह से बने रह सकते हैं। 

    एलर्जी भी हो सकती है

    कुछ दुर्लभ मामलों में, लोगों को विटामिन बी12 सप्लीमेंट या इंजेक्शन से एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षणों में खुजली, सूजन, चकत्ते या सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकती है। हालांकि, ऐसे रिएक्शन असामान्य हैं, लेकिन इसके लिए कई बार तुरंत डॉक्टर की मदद लेना पड़ सकती है।

    स्किन से जुड़ी समस्या

    विटामिन B12 के हाई डोज की वजह से होने वाले सबसे आम साइड इफेक्ट में मुंहासे भी शामिल हैं। इसकी ज्यादा डोज हार्मोनल बदलाव को ट्रिगर कर सकती है या त्वचा के बैक्टीरिया को बदल सकती है, जिससे मुंहासे हो सकते हैं या मौजूदा मुंहासे और भी खराब हो सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- सिर्फ रात में दिखता है Vitamin-B12 की कमी का यह लक्षण, नजर आते ही खाना शुरू कर दें ये 5 फूड्स